Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana 2025: सरकार देसी गायों की खरीदी पर देगी 75% तक की प्रोत्साहन राशि, यहां से करें आवेदन 

Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana 2025 : बिहार सरकार ने बेरोजगार युवाओ को रोजगार से जोड़ने के लिए एक नई योजना की शुरुवात की है, जिसके तहत सरकार देसी गायों की खरीदी और गौ पालन करने वालों को सब्सिडी प्रदान करने वाली है। बिहार सरकार बेरोजगारी की दर मे कमी लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है जिसके लिए सरकार द्वारा तरह-तरह की योजनाओ का संचालन भी किया जा रहा है।

Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसलिए बिहार सरकार ने अब एक और नई योजना का संचालन किया है जिसका नाम ‘बिहार देसी गौ पालन प्रोत्साहन योजना’ है। इस योजना के तहत सरकार देसी गाय पालने पर 40 से 75 प्रतिशत तक का अनुदान देगी। अगर आप भी अभी बेरोजगार है तो आप गौ पालन का बिजनेस शुरू कर इस योजना से अनुदान प्राप्त कर सकते है, बस इसके लिए आपको कुछ जरूरी पात्रताओ को पूरा करना होगा। जिसके बारे मे सम्पूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल मे दी गई है। 

बिहार देसी गौ पालन प्रोत्साहन योजना क्या है?

बिहार सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार लोगो को रोजगार के साथ जोड़ने तथा दूध उत्पादन मे वृद्धि लाने के लिए बिहार गौ पालन योजना को शुरू किया गया है। जिसके तहत सरकार लोगो को देसी गाय की खरीदी पर 75% का अनुदान देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस योजना मे सरकार आवेदक की जाति के आधार पर अलग-अलग सब्सिडी देती है। 

Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana 2025 Overview 

योजना का नामBihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा  
संबंधित विभागपशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग  
लाभार्थीराज्य के नागरिक  
अनुदान राशि75% तक का अनुदान  
राज्यबिहार  
साल2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
अधिकारिक वेबसाइट  https://dairy.bihar.gov.in/

Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana 2025 का उद्देश्य क्या है?

बिहार सरकार द्वारा देसी गौपालन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो एन बेरोजगार नागरिकों को रोजगार से जोड़ने एंव देसी गयो की नस्लों को बढ़ाने के लिए डेयरी स्थापित करने हेतु अनुदान राशि प्राप्त करना है। जिससे उन पर पैसो का ज्यादा बोझ न हो और वह आसानी से कम पैसो मे ही अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर गौ पालन कर सके। इस योजना से राज्य मे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे साथ ही देसी गायों की संख्या मे भी वृद्धि होगी जिससे दूध उत्पादन भी बढ़ेगा। 

खेतों में निजी नलकूप के लिए 50% से 80% तक की सब्सिडी दे रही है सरकार

बिहार देसी गौ पालन प्रोत्साहन योजना मे मिलने वाला लाभ 

बिहार सरकार देसी गौपालन योजना के तहत जाति और वर्ग के आधार पर अनुदान राशि प्रदान करती है, जिसका पूरा विवरण आप नीचे दी गई सारणी मे देख सकते है। 

 2 से 4 देशी गाय की खरीदी पर

गाय/हिफर की संख्यालागत (रुपए)SC/ST/OBC (अनुदान 75%)अन्य सभी वर्ग को (अनुदान %)
2 देशी गाय/हिफर पर₹2,42,000₹1,81,500₹1,21,000 (50%)
4 देशी गाय/हिफर पर ₹5,20,000₹3,90,000₹2,60,000 (50%)

15 से 20 देशी गाय की खरीदी पर

गाय/हिफर की संख्यालागत (रुपए)सभी वर्गो के लिए अनुदान (40%)
15 देशी गाय/हिफर₹20,20,000₹8,08,000
20 देशी गाय/हिफर₹26,70,000₹10,68,000

बिहार देसी गौ पालन प्रोत्साहन योजना हेतु निर्धारित पात्रता पात्रता 

1. इस योजना का लाभ राज्य के किसान एंव बेरोजगार नागरिक ही ले सकते है।  

2. सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के लोगों को लाभ दिया जाता है।

3. आवेदक के पास गौपालन के लिए जमीन होनी जरूरी है। 

4. आवेदक का आधार कार्ड उसके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। 

बिहार के बेरोजगार युवाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

1. आधार कार्ड 

2. जाति प्रमाण पत्र 

3. निवास प्रमाण पत्र 

4. जमीन से जुड़े पेपर 

5. मोबाइल नंबर 

6. पासपोर्ट साइज़ फोटो 

बिहार सरकार छात्रों को दे रही ₹25000 की सहायता राशि, ऐसे करे आवेदन

बिहार देसी गौ पालन प्रोत्साहन योजना मे आवेदन करने की प्रक्रिया?

1. बिहार देसी गौपालन योजना मे आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको पंजीकरण करना होगा, जिसके लिए आपको आधार नंबर और मोबाइल OTP डालकर पंजीकरण कर लेना है। 

3. OTP वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपको लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त होगा जिसकी मदद से आपको पोर्टल मे लॉगिन करना होगा। 

4. पोर्टल मे लॉगिन हो जाने के बाद जैसे ही Online Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

5. अब आपके सामने इस योजना का फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करनी है। 

6. फिर आपको उस फॉर्म मे अपने सभी दस्तावेजो को अपलोड करना है।

7. अंत मे आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है।

इस तरह आप बिहार देसी गौपालन योजना मे आवेदन कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट से सोशल मीडिया व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon