Cadastral Survey Khatiyan Download: बिहार राजस्व एंव भूमि सुधार कार्यालय द्वारा भूमि (जमीन) से संबंधित दस्तावेजो का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है, जिससे आप अपनी जमीन के दस्तावेज़ ऑनलाइन ही चेक और डाउनलोड कर सकते है। अब आपको ऐसे काम के लिए किसी कार्यालय मे जाने की जरूरत नहीं है आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर से ही ये सब कर सकते है बस आपको इसकी प्रक्रिया के बारे मे जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको चेक करते समय कोई परेशानी न हो।
बिहार के भूमि मालिक अब कैडास्ट्रीयल सर्वे खतियान सहित अन्य भूमि दस्तावेजों को आसानी से ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते है यह प्रक्रिया काफी सरल और सुविधाजनक है, जिससे दस्तावेज़ प्राप्त करना बहुत आसान हो गया है, तो चलिये बिना किसी देरी के जानते है इसके बारे मे सम्पूर्ण जानकारी।
कैडेस्ट्रल सर्वे खतियान क्या है?
कैडेस्ट्रल सर्वे खतियान ऐसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होते है, जिस पर आपकी जमीन की सम्पूर्ण जानकारी विवरण दर्ज होता है। जैसे – जमीन धारक का नाम, जमीन का खाता नंबर, खसरा नंबर, पंचायत का नाम व मौज़ा का नाम आदि जानकारी इस पर दर्ज होती है। इस खटियान का शॉर्ट नामे C.S. खतियान है जो भूमि की आर्थिक जानकारी को दर्शाता है जिससे पता चलता है की यह जमीन किसके नाम है और कब से है।
हाल ही मे इस खतियान है अपने ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया है जिसकी मदद से नागरिक अपनी जमीन का सम्पूर्ण विवरण ऑनलाइन तरीके से प्रात कर सकते है और उसे डाउनलोड कर सकते है। पहले इन कामो को करने के लिए लोगो को सरकार कार्यालय मे जाना पड़ता था जिस कारण उनका समय खराब होता था और उन्हे कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था, इतना ही नहीं लोगो को काम न होने पर कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। इसी समस्या के समाधान के लिए बिहार राजस्व एंव भूमि सुधार कार्यालय द्वारा इसके लिए ऑफ़िशियल वेबसाइट लॉन्च की है जिस पर सभी लोग अपनी भूमि से संबंधित विवरण प्राप्त कर सकते है।
Cadastral Survey Khatiyan Download Overview
आर्टिकल का नाम | Cadastral Survey Khatiyan Download |
विभाग का नाम | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
दस्तावेज़ का नाम | Cadastral Survey Khatiyan |
दस्तावेज़ फीस का नाम | 10 रुपए पर पेज़ |
कैडास्ट्रीयल सर्वे खतियान प्रोसेस | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://bhuabhilekh.bihar.gov.in/ |
Cadastral Survey Khatiyan Download करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
जो भी नागरिक इस पोर्टल से अपनी जमीन का विवरण डाउनलोड करना चाहते है उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने जरूरी है नहीं तो वह न ही अपनी जमीन का विवरण देख पाएंगे और न ही उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
- जिला अंचल मौज़ा का नाम
- जमीन का खाता नंबर या प्लॉट नंबर यदि हो तो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Cadastral Survey Khatiyan Download पर कितना शुल्क लगता है?
सरकार ने कैडेस्ट्रल सर्वे खतियान डाउनलोड करने के लिए एक फीस का निर्धारण किया है लेकिन यह फीस उतनी नहीं है की इसका भुगतान कोई न कर सके। सरकार ने कैडेस्ट्रल सर्वे खतियान डाउनलोड करने के लिए प्रति पेज़ 10 रुपए का शुल्क रखा है, यह शुल्क राशि भूमि एंव राजस्व विभाग बिहार सरकार द्वारा तय की गई है।
Cadastral Survey Khatiyan ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
जो भी लोग ऑनलाइन माध्यम से कैडेस्ट्रल सर्वे खतियान डाउनलोड करना चाहते है वह नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करके डाउनलोड कर सकते है।
- कैडेस्ट्रल सर्वे खतियान डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बिहार भूमि एंव राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाए जिसका लिंक ऊपर दी गई सारणी मे दिया गया है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए पंजीकरण करना होगा जिसके लिए New User Registration Click Here के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज़ खुल जाएगा जिसमे आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी है ओर Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करके आपको Verify कर लेना है।
- OTP वेरिफ़ाई हो जाने के बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा और आपको लॉगिन आईडी एंव पासवर्ड मिल जाएगा, जिसकी मदद से आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- पोर्टल पर लॉगिन कर लेने के बाद Document Type वाले ऑप्शन पर क्लिक करके Cadastral Survey Khatiyan के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद अगले स्टेप मे आपको अपना जिला अंचल तथा मौज़ा का नाम का चयन करके Search के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप सर्च पर क्लिक करेंगे आपके सामने खतियान की PDF लिस्ट खुल जाएगी, जिसमे आपको अपनी जमीन की खतियान पेज़ नंबर नोट करके रखना है और डाउनलोड करने के लिए Request For Download Copy पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आगले पेज़ मे आपको ऑनलाइन 10 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
- शुल्क भुगतान करने के बाद आप आसानी से कैडेस्ट्रल सर्वे खतियान डाउनलोड कर सकते है।