Ladli Behna Yojana 15th Kist : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित की जाने वाली लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खातों में आने वाली है। इसी के साथ सरकार ने जल्द ही रूपए भेजने का ऐलान कर दिया है , जो कि महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है।

दरअसल हाल ही में सरकार द्वारा महिलाओं के खातों में 14वीं किस्त की धनराशि ट्रांसफर की गई है। अब सभी महिलाओं को 15वीं किस्त का इंतजार है। इस लेख में हम आपको लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जिसके माध्यम से महिलाएं 15वीं किस्त का लाभ प्राप्त कर पाएंगी।
Ladli Behna Yojana 15th Kist
मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई। हालांकि इस योजना को वर्तमान सरकार भी पूर्ण रूप से संचालित कर रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी महिलाओं को 1250 रुपए प्रतिमाह की किस्त दी जाती है। हालांकि इस अगस्त महीने में 15वीं किस्त के रूप में लाडली बहनों को खातों में 1500 रूपए की धनराशि प्राप्त होगी।
इस योजना के द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता के द्वारा महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेगी। उन्हें आर्थिक तौर पर किसी भी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। इस धनराशि के माध्यम से महिलाएं अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा करने में सक्षम है। इसी के साथ आपको बता दें कि लाडली बहना योजना राज्य की सबसे बड़ी महिला वर्ग योजना में से एक है।
लाडली बहना योजना 15वीं किस्त का उपहार
मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना से संबंधित एक बहुत बड़ी अपडेट जारी की गई है। इस अपडेट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, महिलाओं को 15वीं किस्त के दौरान 1250 रुपए प्रतिमाह की किस्त ना मिलकर 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। दरअसल राज्य सरकार के द्वारा किस्त में 250 रुपए की वृद्धि कर दी गई है। इसका सबसे बड़ा कारण राज्य सरकार द्वारा लाडली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार देना है।
अगस्त महीने में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा, इसी अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा बहनों को उपहार के रूप में 250 रुपए देने की सुविधा की गई है। इसीलिए अगस्त की लाडली बहना किस्त में महिलाओं के खाते में लगभग 1500 रुपए भेजे जाएंगे, जिसमें किस्त और रक्षाबंधन का उपहार शामिल होगा।
Free Silai Machine Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म
लाडली बहना योजना 15वीं किस्त की विशेषताएं
- लाडली बहन योजना की 15वीं की महिलाओं के खाते में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले आ जाएगी।
- इस किस्त में महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का उपहार भी शामिल है।
- इस 15 वीं किस्त के द्वारा महिलाओं के खाते में 1250 रुपए ना आकर के 1500 रुपए भेजे जाएंगे।
- इस किस्त में 250 रुपए रक्षाबंधन त्यौहार पर बहनों के लिए धनराशि है।
- इससे सभी महिलाओं को त्यौहार में आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकेगी।
- लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त सभी लाभार्थी बहनों के लिए त्यौहार के अवसर पर खुशियां लेकर आई है।
- इस योजना की 15वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
लाडली बहना योजना 15वीं किस्त कब आएगी?
लाडली बहना योजना को राज्य के महिला विभाग के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से हाल ही 5 जुलाई 2024 को महिलाओं के खातों में 14वीं किस्त की धनराशि ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद अब लाभार्थी महिलाओं को 15वीं किस्त का इंतजार है, जो कि 10 अगस्त को महिलाओं के खातों में आने वाली है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 15वीं किस्त के दौरान महिलाओं की खातों में 1500 रुपए की धनराशि आने वाली है। इस धनराशि का इंतजार लगभग राज्य की 1.25 करोड़ महिलाएं कर रही है, जो की योजना की लाभार्थी महिलाएं हैं। हालांकि आपको बता दें कि यदि 15वीं किस्त की धनराशि 10 अगस्त को नहीं भेजी जाती है, तो अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में अवश्य ही बैंक अकाउंटों में सीधा ट्रांसफर कर दी जाएगी।
केवल इन बहनों को मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रूपये, नई लिस्ट हुई जारी
Ladli Behna Yojana 15th Kist का स्टेटस कैसे चेक करें?
- लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सर्वप्रथम इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने का विकल्प मिलेगा।
- जो की किस्त की जानकारी का ब्यौरा देता है।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- जिसमें आपको आधार नंबर का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आपको आधार कार्ड नंबर को दर्ज कर देना है।
- इसी के साथ नीचे दिए गए कैप्चा को भी बॉक्स में भर दें।
- इस प्रक्रिया के पूर्ण हो जाने की पश्चात सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- जिससे कि आपके सामने लाभार्थी महिला का बेनिफिशियरी स्टेटस खुल जाएगा।
- जिसमें आपको 15वीं किस्त से संबंधित जानकारी मिल जाएगी कि आपके बैंक अकाउंट में अभी तक 15वीं किस्त कि धनराशि आई है या नहीं।

रविंद्र सिंह, एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मुख्य संपादक हैं, जिनके पास 6 वर्षों का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है और क्रिकेट खेलना तथा किताबें पढ़ना उनकी रुचि है। वर्तमान में, वह bshb.in में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं।