Ladli Behna Yojana 17th Installment : लाडली बहना योजना की 17वीं किस्त कब आएगी? यहां देखें पूरी जानकारी

Ladli Behna Yojana 17th Installment : जैसा कि आप सभी लाडली बहनों को पता होगा कि हाल ही में 9 सितंबर 2024 को लाडली बहना योजना की 16वीं किस्त जारी की गई है। जिसमें राज्य की 1.29 करोड़ महिलाओं को 1250 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। अब इसके बाद सभी महिलाएं 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Ladli Behna Yojana 17th Installment

सभी महिलाएं यह जानने के लिए उत्सुक है की लाडली बहना योजना की 17वीं किस्त की राशि कब आएगी? इसलिए आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले है। अगर आप भी लाडली बहना योजना का लाभ ले रही है तो यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि यहां हम आपको 17वीं किस्त से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

लाडली बहना योजना क्या है

लाडली बहना योजना का संचालन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए किया जा रहा है जिसके माध्यम से सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की सहायता राशि दी जाती है। अब तक इस योजना के माध्यम से सभी लाभार्थी महिलाओं को 16 किस्तें दी जा चुकी है और अब उन्हें 17वीं किस्त का इंतजार है। जो जल्द ही महिलाओं के खाते में भेजी जाने वाली है। आगे हम आपको 17वीं किस्त कब आएगी इसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

Ladli Behna Yojana 17th Installment Date : 17वीं किस्त कब आएगी?

जैसा कि आप सभी जानते हैं की लाडली बहना योजना की किस्त हर महीने की 10 तारीख तक महिलाओं के खाते में भेजी जाती है। हाल ही में 16वीं किस्त की राशि भी सभी लाभार्थी महिलाओं को 9 सितंबर 2024 को प्राप्त हो गई थी। जिसमें महिलाओं के खाते में 1250 रुपए आए थे। ऐसे में संभावना है कि 17वीं किस्त की राशि भी 5 से 10 अक्टूबर के बीच कभी भी जारी हो सकती है। अक्टूबर महीने में त्योहारों को देखते हुए हो सकता है कि सरकार द्वारा सभी महिलाओं के खाते में जल्दी ही 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी जाए।

बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1500 रुपए, यहाँ देखे पूरी जानकारी

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता क्या है

  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए केवल वहीं महिलाएं पात्र होगी जो मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी है।
  • इस योजना के तहत 21 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओं को ही लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए अन्यथा वह इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।
  • जिन महिलाओं का नाम योजना की लाभार्थी सूची में होगा केवल उन्हीं महिलाओं को इस योजना के तहत अगली किस्त का लाभ मिलेगा।

11वीं 12वीं स्टूडेंट्स फ्री में करे NEET, AIMMS, CLAT व JEE की तैयारी, ऐसे करे आवेदन

Ladli Behna Yojana 17th Installment का स्टेटस कैसे चेक करें

सभी लाभार्थी महिलाएं 17वीं किस्त जारी होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से स्टेटस चेक कर सकती है जिसका पूरा प्रोसेस नीचे बताया गया है –

  • स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट करने के पश्चात आपको अपने स्क्रीन पर पेमेंट स्टेटस दिखाई देने लगेगा।

Note: जैसे ही सरकार द्वारा 17वीं किस्त की राशि जारी की जाएगी और आपके खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर होगी तो आपको एक SMS प्राप्त होगा। जिसके माध्यम से आपको यह जानकारी प्राप्त हो जाएगी कि आपको 17वीं किस्त मिल चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट से सोशल मीडिया व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon