Ladli Behna Yojana 20th Kist: लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त जारी, 1250 रूपये आ गए खाते में

Ladli Behna Yojana 20th Kist Out: लाडली बहना योजना का लाभ ले रही सभी माताओं व बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी गई है। बता दें कि 20वीं किस्त को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के द्वारा यह खास जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई है कि 12 जनवरी 2025 से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 20वीं किस्त के 1250 रुपए जमा होने शुरू हो जाएंगे।

Ladli Behna Yojana 20th Kist Out
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

वहीं यह जानकारी भी सामने आई है कि 1.63 लाख महिलाओं को इस विशेष किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी महिलाओं को हम सुझाव देंगे कि आप लाडली बहना योजना का पेमेंट स्टेटस और बेनिफिशरी लिस्ट चेक कर लें क्योंकि हो सकता है कि इन 1.63 लाख महिलाओं की सूची में आपका नाम भी शामिल हो। आगे इस लेख में हम आपको लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त से संबंधित पूरी जानकारी देंगे।

लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त हो गई जारी

जो महिलाएं पिछले कई दिनों से लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त के इंतजार में थी, उन्हें बता दें कि आपका इंतजार आज समाप्त हो चुका है क्योंकि 12 जनवरी 2025 के दिन डीबीटी के माध्यम से मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में 20वीं किस्त का लाभ हस्तांतरित कर दिया गया है। सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में इस किस्त के 1250 रुपए जमा होने शुरू गए है। सभी महिलाएं पेमेंट स्टेटस को चेक कर सत्यापित कर लें कि 20वीं किस्त की राशि आपके बैंक खाते में आई है या नहीं।

Ladli Behna Yojana 20th Installment Out

मध्य प्रदेश राज्य में लाडली बहना योजना अब तक की सबसे सफल योजनाओं में से एक है जिसके तहत राज्य की 1.28 करोड़ महिलाएं पंजीकृत थी लेकिन अपात्र महिलाओं को योजना की लिस्ट से हटाने के बाद लाभार्थी महिलाओं की संख्या घटकर लगभग 1.26 करोड़ रह गई है। इन पात्र महिलाओं के बैंक खाते में  लाडली बहना योजना की राशि का हस्तांतरण कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा 20वीं किस्त का हस्तांतरण 12 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे कर दिया गया है।

1.63 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त

पात्रता के अनुसार ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हैं, उन महिलाओं को ही लाडली बहना योजना के तहत हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन इस वर्ष 1 जनवरी की स्थिति में लगभग 1.63 लाख महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है जिसके चलते सरकार ने इन महिलाओं को योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिया है। इसलिए इस बार 1.63 लाख महिलाओं को 20वीं किस्त की राशि नहीं मिली। महिलाएं बेनिफिशरी लिस्ट में देख सकती हैं कि किनके नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं।

महिलाओं को मिलेंगे सालाना 1 लाख 20 हजार रूपये, ऐसे करे आवेदन

लाडली बहना योजना 2025 के लिए पात्रता

  • ऐसी महिलाए जिनके आवेदन लाडली बहना योजना के तहत स्वीकृत हो गए हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इसके लिए मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं पात्र होंगी।
  • जिन महिलाओं के पास आय का कोई स्थिर साधन नहीं है, वे इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित व जरूरतमंद महिलाओं को योजना के तहत वरीयता दी गई है।
  • इसके लिए महिलाएं राशन कार्ड धारक परिवार से आनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • ऐसी महिलाएं जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता हैं, वे इस योजना के तहत लाभ नहीं ले सकती।

LIC बीमा सखी योजना क्या है? महिलाएं कैसे करें आवेदन

लाडली बहना योजना बेनेफिशियरी लिस्ट

जैसा कि हमने बताया कि 1.63 लाख महिलाओं को सरकार ने 20वीं किस्त और आने वाली किस्तों के लाभ से वंचित कर दिया है। इसलिए महिलाओं को यह सुझाव दिया जाता है कि आप ऑनलाइन बेनिफिशियरी लिस्ट देखें और सत्यापित कर लें कि आपका नाम इस सूची में है या आप भी 1.63 लाख महिलाओं की अपात्र सूची में शामिल की गई हैं। यदि आपका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है तो इसका अर्थ है कि अब आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Ladli Behna Yojana 20th Kist Status कैसे चेक करें?

  • लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त का स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज पर जाने के बाद आप दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा, इसमें आप अपना आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी दर्ज करके कैप्चा कोड को सही स्थान पर दर्ज करें।
  • अभी “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करना करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, इसे दर्ज करके “सर्च” के बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही आपके सामने लाडली बहन योजना 20 वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस आ जाएगा जिसके आप इस लाभ की स्थिति देख सकते हैं।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट से सोशल मीडिया व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon