Ladli Behna Yojana 22th Kist: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्यभर में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना की अब तक 21 किस्ते महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है, अब महिलाएं लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रही है, इस योजना की अब नई अपडेट आई है।
इस योजना के माध्यम से हर महीने की 10 तारीख को राशि महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। लेकिन, इस बार होली और महिला दिवस जैसे खास अवसरों के कारण, यह संभव है कि इस बार की किस्त तय तारीख से पहले भी भेजी जा सकती है। पिछले कुछ महीनों में भी देखा गया है, कि सरकार ने त्योहारों या विशेष आयोजनों के चलते कई बार 10 तारीख से पहले भी भुगतान कर दिया है।

इसलिए, इस बार Ladli Behna Yojana 22th Installment कब आएगी, इसकी पूरी संभावना है कि यह महिला दिवस के अवसर पर दी जाय। इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि 22वीं किस्त कब ट्रांसफर हो सकती है।
Ladli Behna Yojana 2025
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की है, जो करीब 1.26 करोड़ महिलाओं की जिंदगी को बेहतर बना रही है। इस योजना के तहत, सरकार हर महीने महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1250 रुपए भेजती है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर उनके जीवन स्तर को सुधारना है, साथ ही उनके बुनियादी जरूरतों के लिए होने वाले खर्चों का बोझ कम करना है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को और आरामदायक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
Ladli Behna Yojana 22th Kist Overview
पोस्ट का नाम | Ladli Behna Yojana 22th Kist |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना |
योजना की शुरुआत | 2023 में |
लाभार्थी महिलाएं | मध्य प्रदेश की महिलाएं |
किस्त की राशी | 1250 रुपये प्रति माह |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
महिलाओं को कब मिलेगा भुगतान
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए शुरू की गई थी, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं हैं, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस योजना के तहत अब तक लाखों महिलाओं को 21 किस्तों का लाभ मिल चुका है, और अब उन्हें इसकी 22वीं किस्त का इंतजार है। योजना के अनुसार पात्र महिलाओं को हर महीने की दस तारीख को 1250 रुपये की मदद दी जाती है, जिससे उनकी जिंदगी में कुछ सुधार आए। महिलाओं को 22वीं क़िस्त का बेसब्री से इंतजार है।
इस दिन जारी होगी 22वीं किस्त की राशि
मध्यप्रदेश की लगभग 1.26 करोड़ महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिल चूका है। उनके बैंक खातों में अब तक कुल 21वीं किस्त की राशि भेजी जा चुकी है। अब पात्र महिलाओं को 22वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि, सरकार द्वारा अभी तक लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त की तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन जैसा कि सभी जानते हैं, सरकार हर महीने की 10 तारीख तक ये राशि ट्रांसफर करती है।
इसकी 21वीं किस्त 10 फरवरी 2025 को भेजी गई थी, और हर माह इसी तारीख के आसपास राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है। ऐसे में पूरी संभावना है कि 10 मार्च 2025 तक 22वीं किस्त की राशि भी जारी हो सकती है। हालांकि, 8 मार्च को महिला दिवस पर भी इस क़िस्त को जारी किया जा सकता है।
प्रति माह मिलती है 1250 रुपये की किस्त
इस माह में पूरी संभावना है कि महिला दिवस 8 मार्च व होली 14 मार्च को 2 इवेंट है, इससे उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च महीने की किस्त 10 तारीख से पहले ट्रांसफर की जा सकती है।
जानें कब – कब लाड़ली बहना की क़िस्त समय से पहले ट्रांसफर की गयी।
1 मार्च 2024 | महाशिवरात्रि के मौके पर 10वीं किस्त पहले ही ट्रांसफर की गई थी। |
5 अप्रैल 2024 | गुड़ी पड़वा के दिन 11वीं किस्त जमा की गई थी। |
4 मई 2024 | लोकसभा चुनावों के कारण 12वीं किस्त पहले भेज दी गई थी। |
5 अक्टूबर 2024 | शारदीय नवरात्रि के दौरान 17वीं किस्त का भुगतान किया गया था। |
मार्च 2025 | संभावना है कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर ट्रांसफर की जाय। |
लाड़ली बहना योजना की पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं इस योजना का फायदा उठा सकती हैं।
- इसके अलावा, महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता (Income Tax payer) नहीं होना चाहिए।
- परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये (यानि ढाई लाख रुपये) से कम होनी चाहिए।
- अगर महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
- यदि महिला पहले से किसी दूसरी पेंशन योजना से 1250 रुपये से कम राशि प्राप्त कर रही है, तो भी उसे इस योजना से 1250 रुपये की राशि मिलेगी।
लाड़ली बहना लाभाथी लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
- सबसे पहले, आप लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएँ।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर पहुंचने के बाद आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी (Samagra ID) डालना होगा और कैप्चा कोड भी भरना होगा।

- अब आप ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दिए गए बॉक्स में डालें व वेरीफाई करें।
- सत्यापन के बाद, आपको लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस मिल जाएगा, जिसमें आप देख सकते हैं कि इस विशेष किस्त का पेमेंट हुआ है या नहीं।
ये भी पढ़ें –
Important Quick Link
Official Website | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
Telegram Channel | https://telegram.me/sarkariprime |

रविंद्र सिंह, एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मुख्य संपादक हैं, जिनके पास 6 वर्षों का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है और क्रिकेट खेलना तथा किताबें पढ़ना उनकी रुचि है। वर्तमान में, वह bshb.in में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं।