Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Shagun : मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना के माध्यम से लाडली बहनों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी जारी की गई है। दरअसल सरकार योजना से संबंधित बहनों को अगस्त महीने में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अतिरिक्त धनराशि देने वाली है, जो की लाडली बहनों के सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

इस योजना के माध्यम से प्रदेश की लाभान्वित लगभग 1.29 करोड़ महिलाओं को रक्षाबंधन का शगुन मिलने वाला है। इसलिए अगस्त महीने में लाडली बहनों के खाते में कुल मिलाकर लगभग 1500 रुपए की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। जिसमें सरकार द्वारा बहनों को दिया गया अतिरिक्त तोहफा भी शामिल होगा। यह तोहफा सभी बहनों के लिए सरकार द्वारा समर्पित है।
Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Shagun क्या है?
लाडली बहना योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू किया गया था। जिसका वर्तमान में संचालन मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा की जा रहा है। इस योजना के माध्यम से सभी लाभार्थी बहनों को लाडली बहना के नाम से संबोधित किया जाता है। इसीलिए इस योजना का नाम लाडली बहन योजना रखा गया है। इस योजना से संबंधित एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है।
दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्विटर के माध्यम से सूचना देते हुए कहा है कि अगस्त महीने में लाडली बहनों को रक्षाबंधन का शगुन दिया जाएगा। इस शगुन के अवसर पर लाडली बहनों के खाते में अतिरिक्त 250 रुपए की धनराशि दी जाएगी, जो की बहनों के लिए रक्षाबंधन का तोहफा होगा। दरअसल इस योजना के माध्यम से बहनों को प्रत्येक महीने 1250 रुपए की धनराशि प्राप्त होती है। लेकिन अबकी बार अगस्त महीने में यह धनराशि 1500 रुपए होगी, क्योंकि इसमें किस्त के साथ अतिरिक्त 250 रुपए शामिल हैं।
लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त किस दिन होगी जारी, यहां देखें
लाडली बहना योजना रक्षा बंधन शगुन का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों के लिए समर्पित है। इस योजना के माध्यम से बहनों को वित्तीय सहायता देने के लिए 1250 रुपए प्रत्येक महीने किस्त के रूप में दिए जाते हैं। लेकिन इस वर्ष अगस्त में इस धनराशि को 1500 रुपए कर दिया गया है। दरअसल मुख्यमंत्री के द्वारा अगस्त महीने में आने वाले रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को शगुन के रूप में 250 रुपए की अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। जिससे कि वह रक्षाबंधन के त्यौहार को अच्छी तरह से मना सकें।
यह एक प्रकार से सरकार की ओर से बहनों को राखी का तोहफा है। इसके अलावा इसी महीने में जन्माष्टमी का त्यौहार भी है, जिसमें बहनों को आर्थिक सहायता मिलेगी। इसी कारण सरकार ने लाडली बहनों को शगुन धनराशि दी है। इससे मध्य प्रदेश की बहनों का रक्षाबंधन त्यौहार खुशहाली लेकर आया है। क्योंकि सरकार की ओर से उनके लिए पहले से ही तोहफा दे दिया गया है।
केवल लाडली बहनों को मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रूपये, नई लिस्ट हुई जारी
लाडली बहना योजना रक्षा बंधन शगुन के लाभ
- इस योजना के माध्यम से मिलने वाली शगुन धनराज से बहनों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
- रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर लाडली बहनों के खातों में 1500 रुपए की धनराशि भेजी जाएगी।
- इस धनराशि में 1250 रुपए की किस्त एवं 250 रुपए का शगुन शामिल है।
- रक्षाबंधन की शगुन धनराशि लाडली बहनों के सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
- इस शगुन के माध्यम से बहनों का त्योहार बहुत अच्छे से गुजरेगा।
- सरकार की ओर से रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों के लिए एक वित्तीय सहायता है।
- सरकार के द्वारा रक्षाबंधन का शगुन सभी लाडली बहनों के अकाउंट में जाने वाला है, जिससे प्रदेश की लगभग 1.29 करोड़ बहनें लाभ प्राप्त करेंगी।
गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹4000, यहां देखें पूरी जानकारी
क्या लाडली बहना योजना के माध्यम से 1500 रुपए आएंगे?
लाडली बहना योजना से संबंधित बहुत से लोगों के मन में सवाल बने हुए हैं। सबसे पहला सवाल यह है कि क्या अब से लाडली बना योजना की कि किस्त 1500 रुपए आने लगेगी? तो इसका जवाब यह है कि लाडली बहना योजना से संबंधित किस्त सभी खातों में 1250 रुपए ही आएगी। दरअसल अगस्त महीने में रक्षाबंधन के त्यौहार का शगुन देने के लिए सरकार के द्वारा 1250 रुपए को बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया गया है।
इसीलिए केवल अगस्त के महीने में ही लाडली बहनों को 1500 रुपए प्राप्त होने वाले हैं। इसके पश्चात आने वाले महीनों में पुनः 1250 रुपए की धनराशि प्राप्त होने लगेगी। दरअसल इस 1500 रुपए में 250 अतिरिक्त रुपए सरकार के द्वारा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिया जाने वाला शगुन है।
सरकार का बहनों को सुनहरा तोहफा
मध्य प्रदेश राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा देने के लिए लाडली बहना योजना के माध्यम से 250 रुपए की धनराशि दी जाएगी। जिससे बहनों को त्योहार पर शगुन मिल सकेगा। यह राज्य की सभी बहनों के लिए सबसे अच्छा शगुन है।

रविंद्र सिंह, एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मुख्य संपादक हैं, जिनके पास 6 वर्षों का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है और क्रिकेट खेलना तथा किताबें पढ़ना उनकी रुचि है। वर्तमान में, वह bshb.in में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं।