Maa Voucher Yojana 2025: गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में राजस्थान सरकार ने भी गर्भवती महिलाओं एवं शिशु के संरक्षण हेतु मां वाउचर योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाएं स्वयं के एवं शिशु के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को प्राप्त कर पाएंगी। जिससे कि महिलाएं आसानी से प्रसव के दौरान बच्चों को जन्म दे पाएंगी।

इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिला एवं शिशु की कंडीशन को देखना है, जिसके माध्यम से आसानी से बच्चों का जन्म कराया सके। इस योजना के द्वारा राज्य की बहुत सी महिलाओं एवं शिशुओं की मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा। क्योंकि इस योजना के माध्यम से महिलाएं आसानी से सोनोग्राफी करा सकेंगी। इस लेख में हम आपको मां वाउचर योजना से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं, जिसके माध्यम से गर्भवती महिलाएं आसानी से योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
Maa Voucher Yojana क्या है?
दरअसल राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा मार्च 2024 में मां वाउचर योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का संचालन राजस्थान चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जा रहा है। इसके माध्यम से सरकार चिकित्सा संबंधित अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा देती है। जिससे की महिलाओं को गर्भावस्था में शिशु की स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त हो जाती है।
इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन स्थानों पर अस्पताल नहीं हैं, उन स्थानों पर सोनोग्राफी परीक्षण के लिए सरकार द्वारा निजी केंद्र बनाए जाने की सुविधा की गई है। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा गर्भवती महिला हेतु मां वाउचर को जारी किया जाता है। इस वाउचर में क्यूआर कोड होता है, जिसको चिकित्सा केंद्र पर दिखाने से गर्भवती महिलाएं सोनोग्राफी करा सकती हैं।
मां वाउचर योजना का उद्देश्य
मां वाउचर योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भावस्था में शिशु कि स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त करना है, इसी के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता है। दरअसल गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भावस्था का समय बहुत ही कठिन होता है। जिसमें नॉर्मल प्रेगनेंसी एवं हाई प्रेगनेंसी के दो प्रकार होते हैं। इसकी जानकारी सोनोग्राफी के द्वारा मिल जाती है। वहीं यदि हाई रिस्क प्रेगनेंसी होती है, तो उनको बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर कर दिया जाता है।
क्योंकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई प्रेगनेंसी में महिला एवं शिशु दोनों की मृत्यु के बहुत ज्यादा चांसेस होते हैं। परंतु सोनोग्राफी करने से पहले ही हाई प्रेगनेंसी की जानकारी प्राप्त जाती है, जिसके अनुसार उपचार होता है एवं हाई रिस्क प्रेगनेंसी को नॉर्मल प्रेगनेंसी में बदल दिया जाता है। इसका मूल उद्देश्य गर्भवती महिला एवं शिशु के स्वास्थ्य को ठीक रखकर मृत्यु को कम करना है।
गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹4000, यहां देखें पूरी जानकारी
मां वाउचर योजना की विशेषताएं
- Maa Voucher Yojana के माध्यम से गर्भवती महिलाएं सोनोग्राफी करा सकेंगी।
- इससे गर्भवती महिला एवं शिशु की स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त हो जाती है।
- इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिला एवं शिशु की मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा।
- इसी के साथ इसके द्वारा हाई प्रेगनेंसी को भी आसानी से करने का प्रयास कर सकेंगे।
- इस मां वाउचर योजना का लाभ सभी गर्भवती महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं।
राजस्थान सरकार बेटी के जन्म पर देंगी 50 हजार रुपए, जानिए कैसे करना होगा आवेदन
Maa Voucher Yojana के लाभ
- मां वाउचर योजना से संबंधित वाउचर सभी गर्भवती महिलाओं को SMS के माध्यम से प्राप्त होता है।
- इस वाउचर एसएमएस में सभी महिलाओं के लिए यूनिक QR होता है।
- इस QR को चिकित्सा केंद्र पर जाकर दिखाने से गर्भवती महिला की सोनोग्राफी कर दी जाती है।
- इस योजना के कार्यान्वयन के लिए अस्पतालों के साथ-साथ दूर दराज के क्षेत्रों में निजी केंद्रों की शुरुआत की जाएगी।
- इसके द्वारा गर्भावस्था में महिलाएं शिशु के स्वास्थ्य का ख्याल रख सकेंगी।
Maa Voucher Yojana हेतु पात्रता
- इस योजना का गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा।
- गर्भवती महिला राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- इसी के साथ गर्भवती महिला लगभग 84 या 90 दिनों की गर्भवती होनी चाहिए।
- महिला ने गर्भावस्था सर्वे के दौरान अपना नाम दिया होना चाहिए।
- गर्भवती महिला के पास आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए।
- इसी के साथ ओटीपी वेरिफिकेशन करने के लिए मोबाइल नंबर का होना भी आवश्यक है।
राजस्थान सरकार बालिकाओं को दे रही 2100 से 2500 रुपए की छात्रवृत्ति
Maa Voucher Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज
- जन आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- गर्भवती प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
Maa Voucher Yojana हेतु आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान सरकार योजना ने मां वाउचर योजना की घोषणा मार्च 2024 में की थी। इसके पश्चात इस योजना से संबंधित कोई भी आधिकारिक पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है। जिससे कि योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। हांलांकि सरकार द्वारा जल्द ही गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए इस योजना को कार्यान्वित किया जाएगा।
इसी के साथ आपको बता दे कि जैसे ही सरकार आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करेगी, हम आपको इस योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया को लेख में साझा कर देंगे। जिससे कि राजस्थान की गर्भवती महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

रविंद्र सिंह, एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मुख्य संपादक हैं, जिनके पास 6 वर्षों का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है और क्रिकेट खेलना तथा किताबें पढ़ना उनकी रुचि है। वर्तमान में, वह bshb.in में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं।