Maiya Samman Yojana 2.0: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई थी जिसका पहला चरण दिसंबर 2024 तक समाप्त हो चुका है। इस पहले चरण में लगभग 65 लाख महिलाओं ने आवेदन किया जिसमें से 57 लाख महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हुए। अब इन लाभार्थी महिलाओं को सरकार प्रति माह 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली है ताकि महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार आए।
पहले चरण के समापन के बाद अब झारखंड सरकार ने Maiya Samman Yojana 2.0 की शुरुआत कर दी है क्योंकि पहले चरण का लाभ बहुत सी महिलाएं किसी कारणवश नहीं ले पाई। यह योजना का दूसरा चरण है जिसमें झारखंड सरकार फिर से वंचित महिलाओं को आवेदन करने हेतु आमंत्रित कर रही है। लेकिन बता दें कि इस बार महिलाओं को कुछ नए नियमों का पालन करते हुए आवेदन करना होगा तभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।
अगर आपने भी इस योजना के तहत अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अब आप इसके दूसरे चरण में आवेदन कर सकती है। आगे इस आर्टिकल में हम आपको Maiya Samman Yojana 2.0 क्या है, इसके लिए पात्रता क्या है, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 2.0 क्या है?
Maiya Samman Yojana 2.0, मईयां सम्मान योजना का दूसरा चरण है जिसमें उन महिलाओं को आवेदन हेतु आमंत्रित किया जा रहा है जो योजना के पहले चरण में आवेदन नहीं कर सकीं या जिनके आवेदन रद्द हो गए। इस योजना के तहत पहले चरण में झारखंड सरकार महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया करवा रही थी लेकिन दिसंबर 2024 से महिलाओं को 2500 रुपए की मासिक सहायता देने का प्रावधान लागू हो चुका है।
पहले चरण में लगभग 57 लाख महिलाएं लाभार्थी बनी हैं और अब सरकार दूसरे चरण के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है जिसमें महिलाओं को नए नियमों व दिशा निर्देशों के आधार पर आवेदन करने की जरूरत है। दूसरे चरण में जिन महिलाओं के आवेदन स्वीकृत होंगे उन्हें हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana 2.0 का उद्देश्य क्या है?
मईयां सम्मान योजना 2.0 का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय लाभ देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के पहले चरण में जो महिलाएं आवेदन नहीं कर सकी, उन्हें दूसरे चरण में आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। इस योजना के पात्रता मानदंडों के अनुरूप होकर महिलाएं मासिक सहायता राशि प्राप्त कर सकती हैं और अपनी निजी आवश्यकताओं को अपने दम पर पूरा करने में सक्षम बन सकती हैं। योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना व परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ बनाना है।
मईयां सम्मान योजना की 6वीं किस्त इस दिन होगी जारी
मईयां सम्मान योजना झारखंड के लाभ
- मैया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब व बेसहारा महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की धनराशि दी जाएगी।
- इससे महिलाओं का आर्थिक विकास संभव होगा।
- महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं को खुद पूरा कर पाएंगी।
- महिलाओं को राज्य में आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होगी।
- इससे महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
मईयां सम्मान योजना 2.0 में मिलेंगे 2500 रुपए
जैसा कि हमने आपको जानकारी दी कि पहले चरण में झारखंड सरकार मईयां सम्मान योजना के तहत 1000 रुपए की वित्तीय मदद प्रदान कर रही थी लेकिन दिसंबर 2024 से इस सहायता राशि में वृद्धि कर दी गई है और अब महिलाओं को योजना के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे। ऐसे में जो महिलाएं योजना के दूसरे चरण में आवेदन करेंगी और जिनके आवेदन अप्रूव होंगे उन्हें भी सरकार 2500 रुपए की आर्थिक सहायता हर महीने आवंटित करेगी।
Maiya Samman Yojana 2.0 Last Date
मैया सम्मान योजना के पहले चरण में आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर 2024 तक चली थी। बता दें कि दूसरे चरण में भी आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है लेकिन अभी इसकी अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की गई है। हालाकि महिलाओं को हम सुझाव देंगे योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द सरकारी कार्यालय में जाकर आवेदन करें।
मईयां सम्मान योजना की नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करे अपना नाम
Maiya Samman Yojana 2.0 के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- महिला की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला या महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित महिलाएं योजना के आंतरिक आवेदन कर सकती हैं।
मईयां सम्मान योजना दूसरे चरण के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्य प्रमाण पत्र आदि।
सभी महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए प्रतिमाह, जल्दी से करें आवेदन
Maiya Samman Yojana 2.0 के लिए आवेदन कैसे करे
- सबसे पहले आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत/ब्लॉक कार्यालय में जाइए।
- अब आवेदन फॉर्म प्राप्त कर इसे ध्यान से भरिए।
- जरूरी विवरणों की प्रविष्टि कर आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिलिपि फॉर्म के साथ संलग्न कीजिए।
- अब फॉर्म व दस्तावेजों की पुनः जांच कर संबधित विभाग में फॉर्म जमा कर दीजिए।
Note: महिलाएं नजदीकी सीएससी सेंटर या प्रज्ञा केंद्र से भी मईया सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।