Maiya Samman Yojana 2500 Rupees – अब सभी महिलाओं को मिलेंगे ₹2500 की आर्थिक सहायता

Maiya Samman Yojana 2500 Rupees – अगर आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और मईयां सम्मान योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जैसा कि आपको पता होगा कि झारखंड सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही थी। लेकिन सरकार ने अब इस राशि में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

Maiya Samman Yojana 2500 Rupees
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा यह ऐलान किया गया है कि अब सभी महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। राज्य की महिलाओं के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि सरकार ने उनके लिए सहायता राशि में ₹1500 की बढ़ोतरी की है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना 2025

झारखंड सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए एक नई योजना को चलाया जा रहा है जिसका नाम मईयां सम्मान योजना है। इस योजना के तहत सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है ताकि वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं कर सके और आत्मनिर्भर बने। राज्य की सभी महिलाओं को अब तक इस योजना के तहत चार किस्तें दी जा चुकी है और अब उन्हें दिसंबर महीने में पांचवी किस्त दी जानी है।

Maiya Samman Yojana: महिलाओं को हर महीने ₹2500, ऐसे करे आवेदन 

Maiya Samman Yojana 2500 Rupees

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को चलाया जा रहा है जिसके तहत अब तक सभी महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता हर महीने दी जा रही थी। लेकिन सरकार द्वारा अब इस राशि में बढ़ोतरी की गई है। हेमंत सरकार ने यह ऐलान करते हुए कहा है कि अब राज्य की सभी महिलाओं को ₹1000 नहीं बल्कि ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि हर महीने दी जाएगी। यानी महिलाओं को अब सालाना ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी जो हर महीने उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?

राज्य की ऐसी महिलाएं जिन्होंने मईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और उनका आवेदन स्वीकृत कर लिया गया है तो उन्हें इस योजना के तहत हर महीने आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत केवल 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास अपना एक बैंक खाता होना अनिवार्य है जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana 5th Installment

मईयां सम्मान योजना के तहत जल्दी करे आवेदन

अगर आप झारखंड राज्य की निवासी हैं और अब तक आपने मईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन नहीं किया है तो हमारा आपसे निवेदन है कि आप जल्द से जल्द इस योजना के तहत आवेदन कर दें। आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया है उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। झारखंड राज्य की लाखों महिलाएं इस योजना के तहत लाभान्वित है।

छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार दे रही ₹50000 तक कर लोन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट से सोशल मीडिया व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon