
Maiya Samman Yojana 4th Installment: अगर आप झारखंड राज्य के निवासी है तो हम आपको बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना को चलाया जा रहा है। जिसके तहत सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस योजना के तहत अब तक महिलाओं को तीन किस्तें मिल चुकी है और अब उन्हें चौथी किस्त का इंतजार है।
अगर आप भी झारखंड राज्य की महिला है और इस योजना का लाभ ले रही है तो हम आपको बता दें की चौथी किस्त सरकार द्वारा जल्दी ही महिलाओं के खाते में भेजी जाने वाली है। झारखंड सरकार द्वारा यह ऐलान किया गया है कि मईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त छठ पर्व के मौके पर ही सभी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना क्या है
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत अब तक सरकार द्वारा महिलाओं को तीन किस्तें दी जा चुकी है और अब चौथी किस्त की बारी है। सभी महिलाएं चौथी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं जो जल्दी ही महिलाओं को मिलने वाली है।
मईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त कब मिलेगी?
झारखंड राज्य की ऐसी महिलाएं जो मईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही है उन्हें हम बताना चाहेंगे की चौथी किस्त जल्दी ही सभी महिलाओं को मिल जाएगी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा यह ऐलान करते हुए कहा गया है कि मईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त की राशि बहुत जल्द छठ पर्व के मौके पर ही सभी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह राशि सभी महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होंगे।
सभी महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह, जल्दी से करें आवेदन
मईयां सम्मान योजना की पांचवी किस्त में बढ़ोतरी
झारखंड राज्य की सभी महिलाओं के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है कि झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मैया सम्मान योजना की ₹1000 की राशि में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया है। जैसा कि आप सभी महिलाओं को पता होगा कि अभी तक इस योजना के तहत सभी महिलाओं को ₹1000 की धनराशि प्राप्त हो रही है। लेकिन सरकार द्वारा इस धनराशि में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है।
मैया सम्मान योजना के तहत चौथी किस्त तक सभी महिलाओं को 1000 रूपये की राशि प्राप्त होगी लेकिन इसके बाद दिसंबर में आने वाली पांचवी किस्त से सभी महिलाओं को हर महीने ₹2500 आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी। यानी इस योजना के तहत महिलाओं को सालाना ₹30000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। राज्य की लाखों महिलाएं इस योजना का लाभ लेकर काफी खुश है।
5वीं किस्त में सभी महिलाओं को मिलेंगे ₹2500 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें
Maiya Samman Yojana 4th Installment Status चेक कैसे करे
अगर आप मईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आपको ‘आवेदन की स्थिति’ या स्टेटस चेक करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा और अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए वेरीफाई करना होगा।
- अब आपको आवेदन की स्थिति और अब तक प्राप्त सभी किस्तों का विवरण दिखाई देने लगेगा।
- यहाँ आप किस्तों के विवरण पर क्लिक करके यह चेक कर सकते हैं कि आपको चौथी किस्त का भुगतान हुआ है या नहीं।
सरकार द्वारा जैसे ही मैया सम्मान योजना की चौथी किस्त आपके खाते में भेजी जाएगी, आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS प्राप्त हो जाएगा। जिसके जरिए आपको यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में चौथी किस्त की ₹1000 की राशि प्राप्त हो चुकी है।

रविंद्र सिंह, एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मुख्य संपादक हैं, जिनके पास 6 वर्षों का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है और क्रिकेट खेलना तथा किताबें पढ़ना उनकी रुचि है। वर्तमान में, वह bshb.in में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं।