Maiya Samman Yojana 6th Installment Date: जैसा की आप सभी जानते है मईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त हाल ही में 6 जनवरी 2025 को जारी की गई है। यह किस्त दिसंबर में जारी होने वाली थी लेकिन कुछ कारण से इस किस्त को जारी करने में काफी देरी हो गई। अब जनवरी में मिलने वाली किस्त यानि 6वीं किस्त भी जनवरी में ही जारी होने वाली है जिसका महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है।
मंईयां समान योजना की 5वीं किस्त में झारखंड के लगभग 57 लाख महिलाओं के खाते में ₹2500 भेजी गई है और अब 6वीं किस्त की बारी है। आज के इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana 6th Installment Date के बारे में बताने वाले है। साथ ही आपको बताएंगे कि योजना का पेमेंट स्टेटस आप कैसे देख सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana 5th & 6th Installment Update
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने महिलाओं के आर्थिक उत्थान एवं सतत विकास के उद्देश्य से मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि महिलाएं इसके माध्यम से अपनी बुनियादी जरूरत को पूरा कर पाएं। इस योजना के अन्तर्गत सरकार ने 5 किस्तें जारी कर दी है जिसमे से 5वी किस्त हालही में 6 जनवरी 2025 को जारी की गई है। बता दें कि इसी महीने सरकार 6वीं किस्त भी जारी करेगी।
5वी किस्त की राशि महिलाओं को दिसंबर महीने में दी जाने वाली थी लेकिन किसी कारण से महिलाओं को दिसंबर में सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई। इसलिए हेमंत सरकार ने नए साल में महिलाओं को दिसंबर और जनवरी, दोनों महीने की सहायता राशि इसी महीने देने का फैसला किया। इसके चलते महिलाओं को जनवरी 2025 में कुल ₹5000 भेजे जाएंगे। इसमें से 2500 रुपए की राशि आ चुकी है लेकिन शेष 2500 रुपए की राशि 14 जनवरी 2025 तक आने की उम्मीद की जा रही है।
Maiya Samman Yojana 6th Installment Date
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त 6 जनवरी 2025 को जारी कर दी गई है लेकिन अभी तक सरकार ने 6वीं किस्त जारी करने की तिथि का ऐलान नहीं किया है। हालाकि महिलाओं को जनवरी 2025 में ही 6वीं किस्त का भी लाभ मिलेगा। उम्मीद की जा रही है की 14 जनवरी तक महिलाओं को 6वीं किस्त के 2500 रूपये प्राप्त हो सकते है। लगभग 57 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलने वाला है। सरकार की ओर से जैसे ही 6वीं किस्त जारी करने से संबंधित जानकारी दी जाएगी, हम आपको जरूर बता देंगे।
सभी महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए प्रतिमाह, जल्दी से करें आवेदन
Maiya Samman Yojana Installment के लिए पात्रता
- झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को मईया सम्मान योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इसके लिए 21 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- राज्य की आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित, बेसहारा महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- इसके लिए आवेदन करने वाली महिला अंत्योदय परिवार की श्रेणी में आनी चाहिए।
- बता दें कि इसके लिए वे महिलाएं पात्र होंगी जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं है।
मईयां सम्मान योजना की नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करे अपना नाम
Maiya Samman Yojana Important Date
Installment | Date |
मैया सम्मान योजना पहली किस्त | 18 अगस्त 2024 |
मैया सम्मान योजना दूसरी किस्त | 13 सितम्बर 2024 |
मैया सम्मान योजना तीसरी किस्त | 8 अक्टूबर 2024 |
मैया सम्मान योजना चौथी किस्त | 11 नवंबर 2024 |
मैया सम्मान योजना पांचवीं किस्त | 6 जनवरी 2025 |
मैया सम्मान योजना छटवी किस्त | जनवरी 2025 (जारी की जाएगी) |
मईयां सम्मान योजना की 6वीं किस्त का स्टेटस कैसे देखें?
- सबसे पहले आप मंईयां सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करे।
- अब इसके बाद होम पेज में दिए गए विकल्प “प्रज्ञा केंद्र लॉगिन” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आएगा, इसमें यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके “साइन इन” बटन पर क्लिक करें।
- फिर एक नया पेज खुलकर आएगा, इसमें दिए गए “आवेदन और भुगतान स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- अब नए पृष्ठ में आधार नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे।
- इतना करते ही Maiya Samman Yojana 6th Kist Status खुलकर आ जाएगा।