Maiya Samman Yojana Official Website: मईयां सम्मान योजना ऑफिशियल वेबसाइट @mmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana Official Website: झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचने के लिए मैया सम्मान योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती थी लेकिन अब सरकार द्वारा इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 हर महीने देने का ऐलान किया है। सभी महिला इस योजना के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकती हैं।

Maiya Samman Yojana Official Website
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड सरकार द्वारा इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से आप योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन एवं आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। योजना से संबंधित सभी सुविधाएं आधिकारिक पोर्टल पर दी गई है। इसलिए आगे इस आर्टिकल में हम आपको मईयां सम्मान योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले हैं। साथ ही हम आपको Maiya Samman Yojana Official Website क्या है इसका लिंक भी देने वाले हैं तो इस आर्टिकल में अंत तक बन रहे।

Maiya Samman Yojana क्या है?

मईयां सम्मान योजना को झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू किया गया है जिसकी माध्यम से राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। पहले इस योजना के तहत ₹1000 की सहायता राशि दी जा रही थी लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है। 18 से 50 वर्ष की आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या निराश्रित महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है। इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बना पाएंगे।

मईयां सम्मान योजना के लाभ क्या है?

  • मैया सम्मान योजना के तहत सरकार लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
  • इससे महिलाएं स्वयं अपनी निजी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है।
  • आर्थिक रूप से सशक्त बनकर महिलाएं अपने जीवन का सतत सुधार कर सकती हैं।
  • इसके राज्य में महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो रही है।
  • साथ ही परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुदृढ होती जा रही है।

सभी महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए प्रतिमाह, जल्दी से करें आवेदन

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

  • मैया सम्मान योजना के लिए झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाएं पात्र है।
  • 18 वर्ष से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका के घर में कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

मईयां सम्मान योजना की नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करे अपना नाम

Maiya Samman Yojana Official Website क्या है?

मईयां सम्मान योजना के तहत सीएससी लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को संभव बनाने व महिलाओं को आवेदन की स्थिति, भुगतान विवरण व लाभार्थी सूची देखने की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु झारखंड सरकार ने एक आधिकारिक वेबसाइट लांच की है। Maiya Samman Yojana Official Website का लिंक mmmsy.jharkhand.gov.in है।

Maiya Samman Yojana Online Apply कैसे करे

मईयां सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट हमने ऊपर आपको बता दिया है अब आप उस वेबसाइट पर जाकर निचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके आवेदन कर सकते है –

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Maiya Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब दिए गए मुख्य पृष्ठ में “प्रज्ञा केंद्र लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज में लॉगिन आईडी और पासवर्ड को डालकर पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • इसके बाद “Enter Aadhar” के विकल्प पर क्लिक करके अपना आधार नंबर दर्ज करना है और “Capture Biometric” पर क्लिक करना है।
  • अभी आपको बायोमेट्रिक फिंगर वेरिफिकेशन करना है।
  • इतना करने के बाद आपके आधार का पूरा डिटेल्स खुलकर आ जाएगा जिसके बाद आपको अपनी एक फोटो अपलोड करनी है।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा, इसे आपको ध्यान से भरना है।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • अंत में आवेदन के रसीद को प्रिंट आउट के रूप में निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Note: ऊपर बताई गई यह आवेदन की प्रक्रिया केवल तभी उपयोगी होगी जब आपके पास सीएससी लॉगिन आईडी मौजूद है। अगर आपके पास सीएससी लॉगिन आईडी नहीं है तो आपको नजदीकी सेवा केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर ऑफलाइन माध्यम से योजना के तहत आवेदन करना होगा।

mmmsy.jharkhand.gov.in Login कैसे करें?

मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल में लॉगिन करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in में जाना है।
  • अब मुख्य पेज पर दिए गए “प्रज्ञा लॉगिन करें” के मौजूदा विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात एक नया पेज खुलकर आएगा यहां आपको सीएससी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके  “Sign In” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके पश्चात आप मैया सम्मान योजना आधिकारिक पोर्टल में सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon