Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए मईया सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य की 45 लाख से भी अधिक महिलाओं को लाभ प्रदान कर रही हैं।

यदि आप Maiya Samman Yojana से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको इस मईया सम्मान योजना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है आप इस जानकारी की सहायता से बहुत आसनी से इस योजना में आवेदन कर पाएगी।
Maiya Samman Yojana 2025
मईया सम्मान योजना को महिला एवं बाल विकास और समाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य की गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही हैं। इस योजना के लिए सरकार द्वारा सालाना 5,500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया हैं और इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं ले सकती है जिनका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक हैं।
Maiya Samman Yojana Overviews
लेख का नाम | Maiya Samman Yojana |
लेख का प्रकार | सरकारी योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | झारखंड सरकार द्वारा |
लाभ | प्रतिमाह 2,500 रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana के लाभ
इस योजना के लाभ कुछ इस प्रकार से हैं-
- इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं।
- इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही हैं।
- इस योजना की आर्थिक सहायता राशि की मदद से महिलाएं अपने खुद के व्यासाय को शुरू कर सकती हैं।
Maiya Samman Yojana में आवेदन करने हेतु पात्रता
यदि आप इस सम्मान योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो आपको नीचे दी हुई सभी पात्रताओं की पूर्ति करनी होगी।
- इस योजना में केवल झारखंड राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर पाएगी।
- इस योजना में केवल राज्य की 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की आयु की महिलाएं ही आवेदन कर पाएगी।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला का नाम अंत्योदय अन्न योजना में दर्ज होना चाहिए।
- इस योजना में केवल वही महिलाएं आवेदन कर पाएगी जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम होगी।
Maiya Samman Yojana में आवेदन करने हेतु दस्तावेज
यदि आप इस सम्मान योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो आपको नीचे दिए हुए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- ई मेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर आदि।
Maiya Samman Yojana में आवेदन करने हेतु आवेदन प्रक्रिया
यदि आप इस सम्मान योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं-
- मईया सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आपको नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत में जाना होगा।
- वहां पहुंचने के बाद आपको इस योजना के आवेदन पत्र को प्राप्त कर लेना होगा।
- इस योजना के आवेदन पत्र को प्राप्त करने के पश्चात आपको आवेदन पत्र में मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भर देना होगा।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारी को भरने के पश्चात आपको आवेदन पत्र के मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को अटैच कर देना होगा।
- आवेदन पत्र के सभी दस्तावेजों को अटैच करने के पश्चात आपको आंगनवाड़ी केंद्र/ ग्राम पंचायत में आयोजित विशेष कैंप में अधिकारी के से अपने आवेदन पत्र को जमा कर देना होगा।
- आवेदन पत्र को जमा करने के पश्चात आपको सरकार द्वारा प्रतिमाह इस योजना की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होने लगेगी।
Important Link
आवेदन फॉर्म डाउनलोड | यहां क्लिक करें |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
FAQs Maiya Samman Yojana
मईया सम्मान योजना क्या हैं?
मईया सम्मान योजना एक झारखंड सरकार द्वारा चलाई जाने वाली राज्य की गरीब महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना है इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है।
इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को कितनी सहायता राशि प्रदान कर रही हैं?
इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए यानी की प्रतिवर्ष 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
क्या हम इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकती हैं क्योंकि अभी तक सरकार द्वारा इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की कोई भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी नहीं की गई है।
इस योजना की आर्थिक सहायता राशि हर महीने कब आती हैं?
इस योजना की आर्थिक सहायता राशि को सरकार द्वारा हर महीने की 15 तारीख को जारी किया जाता हैं इस योजना की आर्थिक सहायता राशि को सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता हैं।
Maiya Samman Yojana Status Check : मात्र 2 मिनट में चेक करे अपने आवेदन का स्टेटस, जाने पूरा प्रोसेस

रविंद्र सिंह, एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मुख्य संपादक हैं, जिनके पास 6 वर्षों का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है और क्रिकेट खेलना तथा किताबें पढ़ना उनकी रुचि है। वर्तमान में, वह bshb.in में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं।