Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2025: कन्यादान योजना के तहत राजस्थान सरकार बेटियों को 51,000 देगी, जानिए कैसे करें आवेदन !

Mukhyamantri Kanyadan Yojana: राजस्थान सरकार ने BPL व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को लाभ देने के लिए एक कल्याणकारी योजना को शुरू किया है। जिसके तहत बेटियों को 51,000 रुपए की राशि दी जाएगी, इस योजना से विधवा महिलाएं अपनी बेटी के विवाह पर सरकार से सहायता राशि ले पाएँगी। अगर आप भी राजस्थान निवासी है और इस योजना के बारे मे और जानकरी जानना चाहते है ताकि आप इसका लाभ ले सके तो आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें, क्योंकि इस इस आर्टिकल में Mukhyamantri Kanyadan Yojana से संबधित सभी जानकरी दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विषय सूची

Mukhyamantri Kanyadan Yojana Overview 

योजना का नाल Mukhyamantri Kanyadan Yojana
विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE)
उद्देश्यविवाह के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना
लाभार्थीराजस्थान की कन्याए
मिलने वाली राशि 51000 रुपए
राज्य राजस्थान 
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://sje.rajasthan.gov.in/default.aspx?pageid=186

Mukhyamantri Kanyadan Yojana का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा की गई है, और इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों के कल्याणकारी हित के लिए विधवा महिलाओ की बेटियो को उनके विवाह पर 51,000 रुपए से सहायता राशि प्रदान करना है, जिससे की विधवा महिलाओ को शादी मे होने वाले खर्च मे कुछ प्रतिशत तक सहायता मिल सके और वह आसानी से अपनी बेटी का विवाह कर सके।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana का लाभ उन लड़कियों को मिलेगा जो राजस्थान राज्य की मूल निवासी है और इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता रखती है, यदि आपको इस इसकी पात्रता के बारे मे जानकरी नही है तो आपको उसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है आपको बस इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना है, क्योंकि यह सभी जानकरी इसमे नीचे बताई है। 

Mukhyamantri Kanyadan Yojana के लिए पात्रता शर्ते?

इस योजना का लाभ केवल उन्ही लड़कियों को दिया जाएगा जो इन सभी पात्रता शर्तो को पूरा करती है। 

  1. इस योजना का लाभ लेने वाली बालिका राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए। 
  2. इस योजना का लाभ केवल परिवार की प्रथम दो कन्याओ को ही दिया जाएगा। 
  3. योजना का लाभ लेने वाली बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  4. ऐसी विवाह योग्य कन्या जिसके माता-पिता दोनों जीवित नहीं है तथा परिवार की किसी भी सदस्य की आय 50,000 रुपए से अधिक नहीं है, तो वह बालिका इस योजना मे आवेदन कर सकती है और लाभ प्राप्त कर सकती है। 
  5. आवेदक के पास BPL राशन कार्ड, अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति आदि का प्रमाण होना चाहिए। 

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 

Mukhyamantri Kanyadan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज 

आवेदन करने वाली अभ्यार्थी के पास यह सभी दस्तावेज़ होने अनिवार्य है:- 

  1. आधार कार्ड 
  2. मूल निवास प्रमाण पत्र 
  3. मतदाता पहचान पत्र 
  4. राशन कार्ड 
  5. बैंक खाते की पासबूक 
  6. परिवार का जन आधार कार्ड 
  7. वर वधू का जन्म प्रमाण पत्र 
  8. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र 
  9. जाति प्रमाण पत्र 
  10. यदि कन्या के माता-पिता नहीं है तो उनका मृत्यु प्रमाण पत्र 
  11. यदि कन्या की माँ विधवा है तो उसके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र 

Mukhyamantri Kanyadan Yojana मे आवेदन कैसे करें?

इस योजना मे आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, इसलिए आप अपनी SSO आईडी की मदद से आवेदन कर सकती है, आवेदन करने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप नीचे बताया गया है जिसे फॉलो करके भी आप आवेदन कर सकते है। 

  1. सबसे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, जिसका लिंक आपको ऊपर दी गई सारणी मे दिया गया है। 
  2. इसके बाद आपको SSO पोर्टल पर जाकर अपनी SSO आईडी से लॉगिन कर लेना है। 
  3. यदि आपके पास एसएसओ आईडी नहीं है तो आप SSO पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ID बना सकते है। 
  4. इसके बाद आपको SJMS SMS आइकॉन पर क्लिक करके Mukhyamantri Kanyadan Yojana को सेलेक्ट करना है।
  5. इसके बाद न्यू यूजर पर क्लिक करके सभी मांगी गई जानकरी दर्ज करनी है। 
  6. इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना है। 
  7. अंत मे आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है। 

Mukhyamantri Kanyadan Yojana के बारे मे दिशानिर्देश 

  1. आवेदन का निस्तारण अधिकतम 15 दिन की अवधि मे किया जाएगा। 
  2. विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से आवेदन के साथ सलग्न करना होगा। 
  3. राजस्थान के मुख्यमंत्री की और से आवेदक कन्या के लिए स्वीकृति की प्रति के साथ बधाई सन्देश प्रेषित किया जाएगा।
  4. इस योजना मे दी जाने वाली राशि का भुगतान विवाह तिथि से एक माह पूर्व या विवाह तिथि के छ: माह पशचात तक किया जा सकता है।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट से सोशल मीडिया व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon