Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2025 : आज के समय मे हमारे देश मे कई महिलाएं अभी भी अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती है। और सरकार विभिन्न योजनाओ को लागू करके इस मुद्दे को सक्रिय रूप से संबोधित कर रही है, ऐसी ही एक नई पहल हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना रखा गया है।

इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य विशेष रूप से श्रमिक महिला मजदूर को उनके व्यक्तिगत खर्चो को पूरा करने मे मदद करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हे अपना घर चलाने मे आसानी हो और वह भी अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। आज के इस आर्टिकल मे हम आपको मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे मे जानकारी देने वाले है जिसकी मदद से आप इस योजना का लाभ आसानी से ले सकेगी।
Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2025
हरियाणा सरकार ने महिला श्रमिको की मदद के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना’ को शुरू किया है। इस योजना मे पंजीकृत महिला श्रमिको को अपनी सदस्यता नवींकृत करने पर सालाना वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, इस योजना मे दी जाने वाली राशि का उपयोह महिलाएं अपनी इच्छा अनुसार कर सकती है, इस योजना मे महिलाओ को दी जाने वाली राशि 5100 रुपए है।
इस योजना का संचालन हरियाणा का श्रम विभाग करता है, Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2024 का लाभ लेने के लिए महिला श्रमिक के पास 1 वर्ष की सदस्यता होनी चाहिए योजना का लाभ केवल सदस्यता नवीनकरण पर ही दिया जाएगा।
Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना |
किसने आरंभ की | हरियाणा सरकार |
लाभार्थी | हरियाणा की महिला श्रमिक |
उद्देश्य | श्रमिक महिलाओं को अपनी जरूरतो को पूरा करने के लिए सहायता राशि प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | hrylabour.gov.in |
साल | 2024 |
राज्य | हरियाणा |
Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2024 का उद्देश्य क्या है?
हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिला श्रमिको को उनकी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने मे सहायता करना है, इस योजना मे सरकार महिलाओ को वित्तीय सहायता राशि प्रदान करती है जिससे महिलाओ को सम्मानजनक जीवन जीने की अनुमति मिलती है, इस सहायता से राज्य की महिलाओ को अब अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर नही रहना पड़ेगा।
हरियाणा सरकार चाहती है की प्रत्येक महिला को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए 5100 रुपए की सहायता मिले, राज्य की हर पात्र महिला इस योजना का लाभ उठाने की हकदार है जो उन्हे स्वतंत्र रूप से सम्मान के साथ जीने के लिए सशक्त बनाती है।
Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2024 के लाभ
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के कई लाभ है :-
1. वित्तीय सहायता – पंजीकृत महिला को उनकी सदस्यता के नवीनकरण पर हर साल वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, या सहायता उन्हे अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने मे मदद करेगी।
2. राशि – इस योजना मे प्रदान की जाने वाली राशि 5100 रुपए की है।
3. प्रशासन – इस योजना का प्रबंधन हरियाणा के श्रम विभाग द्वारा किया गया है।
4. लाभ नवीनकरण – इस योजना का लाभ केवल नवीनकरण पर ही प्राप्त होता है।
5. स्वतंत्रता को बढ़ावा देना – इस योजना का लाभ प्राप्त करने के बाद महिलाओ को अपने जीवन मे स्वतंत्रता और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नही होगी।
हरियाणा सरकार महिलाओ को दे रही है रोजगार, यहां से करें आवेदन
मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए जरूरी पात्रता
इस योजना का लाभ केवल वहीं महिलाएं ले सकती है जो सरकार द्वारा निर्धारित की गई इन सभी पात्रता शर्तो को पूरा करती है।
1. आवेदक महिला हरियाणा राज्य की निवासी होनी चाहिए।
2. आवेदक महिला श्रम विभाग मे पंजीकृत होनी चाहिए।
3. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास 1 वर्ष की सदस्यता होनी जरूरी है।
4. इस योजना का लाभ महिला श्रमिको को उनकी सदस्यता के नवीनकरण पर दिया जाएगा।
हरियाणा निवासी अब घर बैठे बनवा सकते है जन्म प्रमाण पत्र, यहां से करे आवेदन
मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना मे आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज़
इस योजना मे आवेदन करने के लिए सभी महिलाओ के पास यह सभी दस्तावेज़ होने जरूरी है, तभी वह इस योजना मे आवेदन कर सकती है।
1. आधार कार्ड
2. निवास प्रमाण पत्र
3. आय प्रमाण पत्र
4. श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र
5. मोबाइल नंबर
6. पासपोर्ट साइज़ फोटो
Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2024 मे आवेदन कैसे करें?
जो भी महिला श्रमिक इस योजना मे आवेदन करने के इच्छुक है, वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकती है।
- सर्वप्रथम महिलाओ को इसकी आधिकारिक वेबसाइट hrylabour.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज़ पर दिये मेन्यु बार मे दिये E-Services के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Hry Labour Welfare Board के लिंक का चयन करना है।
- इसके बाद सभी दिशानिर्देशो को ध्यानपूर्वक पढ़ना है।
- इसके बाद आपको Apply Online के बटन पर क्लिक करना है, जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने इसका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- जिसे आपको सावधानीपूर्वक भरना है और उसमे अपने सभी दस्तावेजो को अपलोड कर देना है।
- इसके बाद आपको अपने फॉर्म मे भरे गए सभी विवरणों की जांच करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

रविंद्र सिंह, एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मुख्य संपादक हैं, जिनके पास 6 वर्षों का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है और क्रिकेट खेलना तथा किताबें पढ़ना उनकी रुचि है। वर्तमान में, वह bshb.in में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं।