Pardarshi Kisan Seva Yojana 2025 : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के लिए ‘पारदर्शी किसान सेवा योजना’ को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानो को खेती से संबधित अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएगी, सरकार द्वारा इन विभिन्न सुविधाओ का लाभ लेने के लिए किसानो को कृषि विभाग द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करते पारदर्शी किसान सेवा योजना के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसानो को कृषि संबधित यंत्र खरीदने पर उनमे अनुदान एंव सहायता प्रदान की जाती है, यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के किसान है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी उपयोगी है क्योंकि इस आर्टिकल मे आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी मिलने वाली है, जिसकी मदद से आपको इसमे आवेदन करने मे आसानी होगी इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Pardarshi Kisan Seva Yojana 2025
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही मे किसानो के हित के लिए एक नई योजना को शुरू किया गया है, जिसका नाम ‘पारदर्शी किसान सेवा योजना’ रखा गया है। इस योजना मे किसानो को कृषि संबधि यंत्र खरीदने मे सहायता अनुदान दिया जाएगा इस योजना मे किसानो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक मदद की जा रही है, सरकार द्वारा दी जाने वाले आर्थिक मदद राशि सीधा किसानो के बन अकाउंट मे डाली जाएगी, इस राशि का उपयोग किसान कृषि मे आने वाले समस्याओ के निवारण के लिए कर सकते है।
इसके अलावा सरकार से मिलने वाले लाभ से किसान कृषि उपयोग होने वाले नवीनतम यंत्रो की खरीदी के लिए भी कर सकता है, इसमे खरीदी करने के 10 दिनों के भीतर किसानो को अनुदान राशि प्राप्त होती है। नवीनतम तकनीक के रूप मे किसान सोलर पंम्प, कृषि सुरक्षा, रासायनिक खाद, प्रमाणित बीज, कृषि उपकरण आदि शामिल है, इन सब की खरीदी पर इस योजना मे किसानो को अनुदान मिलता है। अनुदान प्राप्त करने के लिए किसानो को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, और सभी किसान इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते है जिसकी पूरी प्रक्रिया आपको इस आर्टिकल मे नीचे बताई गई है।
Pardarshi Kisan Seva Yojana 2025 Overview
योजना का नाम | Pardarshi Kisan Seva Yojana 2025 |
शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | कृषि विभाग उत्तर प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | राज्य के किसानो को कृषि यंत्र की खरीद पर अनुदान राशि देना, और उन्हे आत्मनिर्भर बनाना |
लाभ | कृषि अनुदान |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Pardarshi Kisan Seva Yojana 2025 पर उपलब्ध सुविधाएं
पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर किसानो के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध की गई है, जिसका उपयोग पोर्टल पर पंजीकृत किसान आसानी से कर सकते है।
- फसलों के किट एवं रोग
- विशेष कार्यक्रम बीजो की जांच
- किसान क्रेडिट कार्ड
- कृषको को देय सुविधाएं
- उन्नतशील खेती के तरीके
- असली खाद की पहचान
- प्रश्नोत्तरी
- मिटटी की जांच
- कृषि उपयोगी यंत्र
पारदर्शी किसान सेवा योजना 2025 के लाभ क्या है
इस योजना से किसानो को कई प्रकार के लाभ होने वाले है जैसे –
- पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पंजीकृत किसानो को बीज कृषि यंत्र तथा रसायन की खरीद पर अनुदान राशि मिलेगी।
- सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाले अनुदान राशि किसानो को सीधा बैंक अकाउंट मे डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
- इस योजना मे किसानो को खेती संबधि महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- किसानो को किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए पोर्टल पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है जिससे वह अपनी समस्याओ का समाधान कर सकते है।
- इस योजना से राज्य के किसानो के जीवन स्तर मे सुधार होगा तथा उनकी आय मे वृद्धि होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार लड़कियों को दे रही है प्रोत्साहन राशि, यहां जानें पूरी जानकारी
Pardarshi Kisan Seva Yojana 2025 के लिए पात्रता
उत्तर प्रदेश राज्य के जितने भी किसान है, जो इस योजना से लाभ प्राप्त करना चाहते है उनके लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता शर्ते निर्धारित की गई है, यदि वह उन शर्तो को पूरा करते है तो वह इस योजना मे आवेदन करने के लिए पात्र है।
- इस योजना मे केवल किसान ही आवेदन कर सकते है।
- आवेदन करने वाला किसान उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदन किसान का बैंक खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक मे होना चाहिए।
- किसान के पास अपनी भूमि का खाता नंबर भी होना चाहिए।
पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- किसान प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- जमीन की नकल
- बैंक खाता पासबूक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
यूपी सरकार वृद्धजनों को दे रही है पेंशन, यहां से करें आवेदन
Pardarshi Kisan Seva Yojana मे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जो भी किसान पारदर्शी किसान सेवा योजना मे अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, वह नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके इसके लिए आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज़ खुल जाएगा।
- अब होम पेज़ पर आपको किसान पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको उस फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना है।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आपको उसमे अपने सभी दस्तावेजो को अपलोड करना होगा।
- अंत मे, आपको उस पंजीकरण फॉर्म को सबमिट कर देना है।

रविंद्र सिंह, एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मुख्य संपादक हैं, जिनके पास 6 वर्षों का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है और क्रिकेट खेलना तथा किताबें पढ़ना उनकी रुचि है। वर्तमान में, वह bshb.in में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं।