PG Portal Complaint Registration: प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग भारत सरकार द्वारा लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण के लिए PG Portal बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप किसी भी प्रकार की समस्या की Complaint Register करवा सकते है।

अब आपको Centralised Public Grievance Redress and Monitoring System (CPGRAMS) के तहत शिकायत दर्ज करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप खुद PG Portal Complaint Registration दर्ज करवा सकते है जिसके बाद सरकार द्वारा आपकी शिकायत का जल्द से जल्द समाधान कर दिया जाएगा। यह पोर्टल देश के समस्त नागरिकों के लिए लॉन्च किया गया है इसलिए इस पर कोई भी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
अब से आपको किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी आप खुद घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकते है। अगर आप कोई शिकायत दर्ज करवाना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्योंकि इसमे PG Portal Complaint Registration के बारे मे सम्पूर्ण जानकरी दी गई है।
PG Portal क्या है?
पीजी पोर्टल प्रशासनिक सुधार और लोक सेवा विभाग भारत सकरार द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल का नाम पीजी पोर्टल के अलावा Centralised Public Grievance Redress and Monitoring System (CPGRAMS) भी है। इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे बड़ी ही आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। अगर आपको किसी भी विभाग से संबंधित कोई परेशानी है और आप उसकी शिकायत दर्ज कारवाना चाहते है तो इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है आप पीजी पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकते है। शिकायत दर्ज करवाने की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई है।
PG Portal Complaint Registration Overview
आर्टिकल का नाम | PG Portal Complaint Registration |
आर्टिकल का प्रकार | Complaint Registration |
पोर्टल का नाम | Centralised Public Grievance Redressand Monitoring System (CPGRAMS) |
विभाग का नाम | प्रशासनिक सुधार और लोकशिकायत विभाग भारत सरकार |
लाभ | किसी प्रकार के शिकायत आप इस पोर्टल केमाध्यम से दर्ज कर सकते हैं |
रजिस्ट्रेशन मोड | ऑनलाइन |
पोर्टल वेबसाइट | https://pgportal.gov.in/ |
PG Portal के फायदे
भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए पीजी पोर्टल के कई फायदे है जैसे:-
- नागरिकों को उनकी शिकायत के लिए एक मंच प्रदान होगा।
- बिना किसी कार्यालय मे जाए आप ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकते है।
- आपकी शिकायत का जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा।
- अगर किसी नागरिक को किसी विभाग से परेशानी हुई है तो वह उसके लिए आवास उठा सकता है।
- पीजी पोर्टल से देश के किसी भी सरकारी संगठन के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कारवाई जा सकती है।
PG Portal पर ऑनलाइन Registration और Complaint कैसे करें?
अगर आपको कोई शिकायत दर्ज करवानी है तो आप आसानी से घर बैठे शिकायत दर्ज करवा सकते है ऑनलाइन माध्यम से पीजी पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करनी है इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे विस्तार से बताई गई है जिसे स्टेप बाई स्टेप फॉलो करके आप शिकायत दर्ज कर सकते है।
- अगर आप किसी भी सरकारी संगठन या विभाग की शिकायत दर्ज करना चाहते है तो सबसे पहले पीजी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://pgportal.gov.in पर चले जाए।
- पोर्टल पर जाने के बाद आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज़ खुलेगा जहां आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको एक आईडी पासवर्ड मिलेगा जिसकी मदद से पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
- इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा अब आप जिस भी विभाग या संगठन की शिकायत दर्ज करना चाहते है वह आप करवा सकते है।
- शिकायत दर्ज हो जाने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा जिसकी मदद से आप अपनी शिकायत की स्थिति जांच सकते है।
Important link
Official website | click here |
Register Complaint Direct Link | click here |

मेरा नाम कार्तिक है, मुझे नोबल पढ़ना व स्टोरी लिखना पसंद है। मैंने राजनीति विज्ञान विषय के साथ स्नातक की पढाई पूरी की है। में पिछले 5 वर्षो से लेखन कार्य कर रहा हूँ। वर्तमान में मैं bshb.in पर सरकारी योजना व जॉब्स के आर्टिकल लिखता हूँ।