पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती 2025: यदि आप रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे है तो आपके लिए RRC NER (नार्थ ईस्ट रेलवे) गोरखपुर ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने 1104 पदों के लिए विज्ञापन निकाला है। अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप जल्दी ऑनलाइन आवेदन करें, क्यूंकि इसकी अंतिम तिथि 23 फरवरी है।

भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से मांगे गए है। इस आर्टिकल हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं इसलिए आप इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।
RRC NER Apprentice Recruitment 2025 Overview
विभाग का नाम | रेलवे भर्ती सेल, उत्तर पूर्व रेलवे (RRC NER) |
---|---|
भर्ती का नाम | RRC NER अप्रेंटिस भर्ती 2025 |
कुल पदों की संख्या | 1104 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 24 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 23 फरवरी 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://apprentice.rrcner.net/ |
महत्वपूर्ण दिनांक
रेलवे द्वारा RRC NER अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2025 को शुरू कर दी गई थी। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के आवेदन के अंतिम तिथि 23 फरवरी 2025 रखी गई है। इसलिए जो भी युवा इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वह जल्द से जल्द अपना आवेदन फॉर्म अप्लाई कर दें।
आयु सीमा
भारतीय रेलवे द्वारा जारी की गई अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष रखी गई है और इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष की दी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उनकी आयु सीमा में नियम अनुसार छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जिसमें वह कम से कम 50% नंबर के साथ पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी जिस पद के लिए आवेदन करना चाहता है उसके पास उस पद से संबंधित आईटीआई का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
अगर आपके पास दिए गए दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
रिक्त पदों का वितरण
डिवीजन / वर्कशॉप का नाम | कुल पद |
---|---|
डीजल शेड, गोंडा | 90 |
सिग्नल कार्यशाला, गोरखपुर कैंट | 63 |
कैरेज एवं वैगन, वाराणसी | 75 |
मैकेनिकल कार्यशाला, इज्जतनगर | 151 |
ब्रिज कार्यशाला, गोरखपुर कैंट | 35 |
डीजल शेड, इज्जतनगर | 60 |
गोरखपुर मैकेनिकल कार्यशाला | 411 |
कैरेज एवं वैगन, लखनऊ जंक्शन | 155 |
कैरेज एवं वैगन, इज्जतनगर | 64 |
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं का चयन मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा जो कि आवेदक के हाई स्कूल में प्राप्त किए हुए अंक और आईटीआई परीक्षा के प्राप्त किए हुए अंकों के अनुसार होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
रेलवे द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो हमने आपको RRC NER अप्रेंटिस भर्ती के आवेदन करने के स्टेप बताएं हैं:-
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाना है।
- वेबसाइट पर आपको अप्लाई ऑनलाइन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने सभी पदों के अलग-अलग नोटिफिकेशन दिखाई देंगे।
- आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं आपको उसे पद को सेलेक्ट कर आगे बढ़ना है।
- अब आपके सामने इस भारती का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा उस फॉर्म में मांगेगा सभी जानकारी को बिल्कुल सही भरें।
- सभी जानकारी भर देने की बात कैप्चा कोड दर्ज कर दें।
- अंत में इस फॉर्म को सबमिट कर दें सबमिट कर देने से पहले इस फॉर्म को एक बार ध्यानपूर्वक चेक कर लें
- जिससे आपको आने वाले समय में कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
- अगले स्टेप में आपको फार्म में अपने सभी सरोज दस्तावेज अपलोड कर देना है।
- उसके बाद शुल्क का भुगतान करना है और इस फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
- अब आपको इस फॉर्म का एक प्रिंट निकाल कर रख लेना है।
RRC NER Apprentice Recruitment 2025 Important Links
इस भर्ती के सभी महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक हमने आपको नीचे प्रदान किए हैं जिसका इस्तेमाल कर आप आसानी से अपना आवेदन कर सकेंगे और आपके आवेदन करने में कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Apply Now | Click Here |
Download Notification | Click Here |
निष्कर्ष
आज हमने आपको इस पोस्ट में RRC NER Apprentice Recruitment 2025 से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करने का पूरा प्रयास किया। हमें उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी आपके लिए लाभदायक साबित रहेगी। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई कर दें क्योंकि इस भर्ती के लिए कम समय सीमा बची है, और ऐसी ही अपडेट पाने के लिए आप हमसे जुड़े रहें। आपको हमारे पोर्टल पर ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट देखने को मिलते रहेंगे, धन्यवाद!

रविंद्र सिंह, एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मुख्य संपादक हैं, जिनके पास 6 वर्षों का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है और क्रिकेट खेलना तथा किताबें पढ़ना उनकी रुचि है। वर्तमान में, वह bshb.in में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं।