Sahara India Pariwar Bank Refund: जिन भी निवेशको ने सहारा इंडिया मे निवेश किया था उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से फंसे हुए पैसे अब वापस मिलना शुरू हो गए है। केंद्र सरकार ने निवेशको के हित को ध्यान मे रखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे लाखो निवेशको को राहत मिली है।

ऐसे मे अगर आपने भी सहारा इंडिया मे अपना पैसा निवेश किया था और अब उसे वापस लेना चाहते है तो इस स्थिति मे यह आर्टिकल आपकी काफी मदद करने वाला है। क्योंकि इसमे Sahara India Pariwar Bank Refund के बारे मे सम्पूर्ण जानकरी दी गई है जिसे फॉलो करके आप अपना पैसा वापस ले सकते है।
Sahara India Pariwar Bank Refund
सहारा इंडिया रिफ़ंड के बारे मे बताने से पहले हम आपको इस कंपनी के बारे मे बता देते है। दरअसल, सहारा इंडिया एक निवेश कंपनी है जो काफी समय से चर्चा मे बनी हुई है, इस कंपनी मे देश के लाखो लोगो ने अपने पैसे निवेश किए थे ताकि उन्हे समय के साथ-साथ अच्छा रिटर्न मिल सके। लेकिन कुछ कारणो से यह कंपनी बंद हो गई और इसमे लाखो निवेशको के पैसे फंस गया। फिर जब निवेशको ने अपने पैसे वापस करने की मांग करी तो कंपनी ने उन्हे आशा दी की वह उनके पैसे वापस कर देगी जिससे उन्हे थोड़ी राहत मिली।
अब हम आपको बता दे की जो भी निवेशक अपना पैसा वापस लेना चाहते है उन्हे रिफ़ंड प्रोसेस को फॉलो करते हुए एक फॉर्म भरना होगा जिसके बाद कंपनी द्वारा उस फॉर्म की जांच की जाएगी और बाद मे उसका पैसा रिफ़ंड के तौर पर उसके खाते मे भेज दिया जाएगा।
Sahara India Pariwar Bank Refund Overview
विवरण | जानकारी |
योजना का नाम | सहारा इंडिया निवेशक रिफंड योजना |
लाभार्थी | सहारा इंडिया परिवार के निवेशक |
रिफंड राशि | निवेश की गई मूल राशि |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | जल्द ही जारी किया जाएगा |
क्या निवेश राशि के अनुसार होगा रिफ़ंड राशि का निर्धारण?
हाँ, कंपनी ने कहा है कि रिफ़ंड होने वाली राशि किये गए मूल निवेश के आधार पर किया जाए। निवेशको को यह मालूम होना चाहिए कि उन्हें केवल वही राशि वापस मिलेगी जो उन्होंने निवेश की थी। उन्हें किसी प्रकार का ब्याज नहीं मिलेगा। रिफ़ंड होने वाली राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ेगा।
क्या किस्तों मे मिलेंगे पैसे?
कंपनी को पूरा पैसा निवेशको को लौटना मुमकिन नहीं है, इसलिए कंपनी धीरे-धीरे अपने निवेशको को पैसे लौटा रही है। वर्ष 2023-24 मे कंपनी ने इसने पहली किस्त के रूप मे 10,000 रुपए निवेशको को लौटाई थी। जबकि कंपनी ने अपनी दूसरी किस्त 20,000 रुपए दिए है। अब आगे इसे बढाकर 50,000 रुपए तक ले जाएगी। जिससे जल्द निवेशको को पैसा मिल सकेगा।
आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
अगर आप भी सहारा इंडिया परिवार से अपना पैसा वापस लेना चाहते है तो आपको इसके लिए एक फॉर्म भरना होगा और उसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए जैसे:-
- आधार कार्ड
- निवेश प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
सहारा इंडिया रिफ़ंड के लिए फॉर्म कैसे भरें?
अगर आप अपना पैसा वापस लेना चाहते है तो जल्द से जल्द नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके इस फॉर्म को भर दे ताकि आपका नाम सहारा इंडिया रिफ़ंड की लिस्ट मे शामिल हो जाए और आपको अपना पैसा वापस मिल सके।
- सबसे पहले आपको सहारा इंडिया के आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज़ पर दिये गए “सहारा इंडिया रिफ़ंड” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर और अन्य जानकरी दर्ज करनी है एंव Get OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको दर्ज करके सत्यापित करना होगा।
- इसके बाद आपके अपने निवेश से संबंधित सभी दस्तावेजो को अपलोड करना।
- इसके बाद आपके अपने फॉर्म की एक बार सही से जांच कर लेनी है की कही गलती तो नहीं होगी।
- जब सभी जानकरी सही हो तो फॉर्म को सबमिट कर दे और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल ले।
सहारा इंडिया रिफ़ंड लिस्ट मे अपना नाम कैसे देखें?
सिर्फ आवेदन करने से कुछ नहीं होगा जब रिफ़ंड लिस्ट जारी होगी तो आपको उसमे अपना नाम चेक करना होगा और जब आपको अपना नाम उस लिस्ट मे मिल जाएगा तो आपका अपना पैसा 30 से 45 दिनो के भीतर मिल जाएगा।
- लिस्ट देखने के लिए आपको सहारा इंडिया के पोर्टल पर चले जाना है।
- अब आपको होम पेज़ पर ही “रिफ़ंड लिस्ट” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपने राज्य, जिले, पंचायत आदि का चयन करके लिस्ट देखें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने सहारा इंडिया रिफ़ंड लिस्ट आ जाएगी जिसमे आप अपना नाम देख सकते है।

मेरा नाम कार्तिक है, मुझे नोबल पढ़ना व स्टोरी लिखना पसंद है। मैंने राजनीति विज्ञान विषय के साथ स्नातक की पढाई पूरी की है। में पिछले 5 वर्षो से लेखन कार्य कर रहा हूँ। वर्तमान में मैं bshb.in पर सरकारी योजना व जॉब्स के आर्टिकल लिखता हूँ।