UPPSC RO/ARO Prelims 2024 Cancelled : यूपी कांस्टेबल परीक्षा रद्द होने के बाद अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाद अब UPPSC RO/ARO Prelims 2024 की परीक्षा भी निरस्त कर दी गई है। उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई है।
UPPSC RO/ARO Prelims 2024 Cancel क्यों हुआ? और यह परीक्षा पुनः फिर से कब आयोजित की जाएगी? इसकी समस्त जानकारी इस आर्टिकल में हम आपको उपलब्ध कराएंगे, तो इसके लिए हमारे साथ अंत तक बन रहें।
UPPSC RO/ARO Prelims 2024 Cancelled
आपको बता दें कि यूपीपीएससी आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा रद्द हो चुकी है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से समीक्षा अधिकारी- सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दिया गया है जिसका आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था। यह परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के रद्द होने की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा दी गई है और कहा गया है कि 6 महीने बाद दोबारा इस परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
UPPSC RO/ARO Prelims 2024 Cancelled Details
यूपीपीएससी आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा की रद्द होने की जानकारी ने परीक्षा में शामिल हुए सभी कैंडिडेट्स को परेशानी में डाल दिया है। कैंडिडेट्स के मन में परीक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं जैसे कि पुनः परीक्षा का आयोजन कब होगा?
UPPSC RO/ARO Prelims 2024 रद्द होने की जानकारी देते हुए योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा कहा गया है कि यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा एक बार फिर से अगले 6 महीने के अंदर आयोजित की जाएगी और सभी कैंडिडेट को एक बार फिर से इस प्रारंभिक परीक्षा से गुजरना होगा।
UPPSC RO/ARO Prelims 2024 Cancel होने का कारण
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती की परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में कराया था जिसे रद्द कर दिया गया है। इस परीक्षा को रद्द करने के पीछे कुछ गड़बड़ी को लेकर अंदेशा जताया जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा ट्विटर पर ट्वीट करते हुए यह कहा गया की परीक्षा से खिलवाड़ करने वाले लोगों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। आपको बता दे कि इस बार UPPSC RO/ARO Prelims की परीक्षा में 1076004 उम्मीदवार पंजीकृत थे और अब उन्हें दोबारा यह परीक्षा देनी होगी।
UPPSC RO / ARO Prelims 2024 Cancelled: लोगों से मांगे गए थे सबूत
परीक्षा के आयोजन के बाद सरकार तक परीक्षा में हुई गड़बड़ी की शिकायत पहुंची थी। परीक्षा को रद्द करने से पहले उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लोगों से परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर शिकायत और सबूत मांगे गए थे। इसके लिए सरकार द्वारा लोगों को 27 फरवरी 2024 तक का समय भी दिया गया था।
इसके पश्चात यूपी सरकार द्वारा समीक्षा अधिकारी/ सहायक अधिकारी भर्ती के लिए आयोजित की गई सफल परीक्षा को रद्द कर दिया गया। अब सरकार द्वारा फिर से 6 महीने के अंदर इस परीक्षा का दोबारा आयोजन किया जाएगा जिससे संबंधित दिशा निर्देश जल्द जारी होंगे।