Voter ID Download Kaise Kare 2024 : जब आपकी उम्र भारत में 18 वर्ष से अधिक हो जाती है तो आपको वोटर आईडी कार्ड बनवाना होता है। वोटर आईडी कार्ड या मतदाता पहचान पत्र वोटिंग करने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। वोटर आईडी कार्ड बनने के बाद ही आपका नाम वोटिंग लिस्ट में ऐड किया जाता है।
अगर आपने अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा लिया है तो आप इसे ऑनलाइन माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे कि कैसे आप अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी जानकारी समझने के लिए आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।
वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन | Voter ID Online 2024
वोटर आईडी कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो सामान्य तौर पर हम 18 वर्ष से अधिक उम्र होने पर बनवाते हैं। वोटर आईडी कार्ड की मदद से हमें चुनाव होने पर वोटिंग करने का अधिकार मिलता है। वोटर आईडी कार्ड की मदद से आप अन्य कई प्रकार के कार्य भी कर सकते हैं। कई जगह पर आपको वोटर आईडी कार्ड की जरूरत पड़ जाती है।
अगर आपका नाम वोटिंग लिस्ट में जोड़ दिया जाता है तो चुनाव आने पर आपको वोटिंग करने के लिए अपने वोटर आईडी कार्ड की जरूरत पड़ती है। अगर आपके राज्य में चुनाव होने जा रहे हैं तो आप अपना वोटर आईडी कार्ड घर बैठे ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी आर्टिकल में आपको नीचे मिलने वाली है
Voter ID Download Guide 2024 Overview
Name of Article | Voter ID Download Guide |
Department | Election Commission of India |
Mode of Apply | Online/Offline |
Age Limit | 18 Years |
Year | 2024 |
Official Website | electoralsearch.in & www.nvsp.in |
वोटर आईडी कार्ड के फायदे | Voter ID Card Benefits
- वोटर आईडी कार्ड की मदद से आपको वोटिंग देने का अधिकार मिलता है।
- वोटर आईडी कार्ड आपकी पहचान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
- वोटर आईडी कार्ड आपके भारतीय नागरिक होने का सबूत है।
- वोटर आईडी कार्ड की मदद से आप इलेक्शन होने पर वोटिंग कर सकते हैं।
बिना पैन कार्ड के मिलेगा ₹50000 का पर्सनल लोन, ऐसे करे अप्लाई
वोटर आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन और डाउनलोड कैसे करे | Voter ID Card Registration and Download Process
अगर आप भी अपने मोबाइल या लैपटॉप कंप्यूटर का उपयोग करके वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको नीचे बता रहे हैं।
Step I – Registration
- आपको अपने मोबाइल में मतदाता सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन करना होगा।
- जब आप होम पेज पर आएंगे तो आपको Sign-Up का विकल्प यहां पर मिल जाएगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद अगला पेज आपके सामने ओपन होगा जहां पर आपको Mobile Number, Email Address जैसी जानकारी दर्ज करने के बाद Continue के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा इसमें कई प्रकार की जानकारी आपसे पूछी जाएगी जो आपको दर्ज करनी होगी।
- जब आप सभी प्रकार की जानकारी दर्ज कर दें उसके बाद में आपको अंत में कैप्चा कोड दर्ज करना है, उसके बाद में Send OTP के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- आपके मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे दर्ज करके आपको सत्यापित करना होगा।
- इसके बाद में आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपका जो भी यूजर नेम और पासवर्ड है उसकी जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी।
Step II – Login
- इसके बाद में आपको Login के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- एक नया पेज खुलेगा जहां पर सबसे पहले आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के साथ पासवर्ड दर्ज करना है और कैप्चा कोड दर्ज करके Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने NVSP का डैशबोर्ड ओपन हो जाता है।
Step III – E-EPIC Download कैसे करे
- डैशबोर्ड पर आने के बाद में आपको E-EPIC Download के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अगली स्क्रीन पर आपको दो विकल्प मिलेंगे जिसमें से आपको एपिक नंबर या रेफरेंस नंबर सेलेक्ट करना है।
- सिलेक्ट करने के बाद आपको अपना एपिक नंबर या रेफरेंस नंबर दर्ज कर देना है और अपने राज्य का चुनाव करना है।
- इसके बाद आपको Search के बटन पर क्लिक कर देना है जिससे आपका आईडी कार्ड का विवरण आपके सामने स्क्रीन पर नजर आने लग जाएगा।
- आप अपना यह आईडी कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है।
श्रीराम फाइनेंस कंपनी दे रही बिना गारंटी के 15 लाख तक का पर्सनल लोन, ऐसे करे अप्लाई
वोटर आईडी कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में कैसे डाउनलोड करे | Download Voter ID Card PDF
किसी भी परिस्थिति में अगर आपको वोटर आईडी कार्ड खो जाता है, या चोरी हो जाता है। ऐसे में आप अपनी वोटर आईडी कार्ड की पीडीएफ फाइल आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे बताई जा रही है।
- सबसे पहले आपको मतदाता सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन करना होगा।
- यहां पर आने के बाद सबसे पहले आपको लोगिन की प्रक्रिया को पूरी कर लेना है।
- लोगिन करने के बाद आपको होम पेज पर Search in Electoral Roll पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुलेगा जहाँ पर एक फॉर्म आपको नजर आएगा।
- यहाँ पर आपको विवरण द्वारा खोजें पर क्लिक कर देना है जिससे एक फॉर्म नजर आएगा।
- इस फॉर्म में आपसे कुछ जरुरी इनफार्मेशन पूछी जाती है वह आपको दर्ज करना है।
- दर्ज करने के बाद अंत में Search के बटन पर आपको क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके द्वारा चाही गई जानकारी आपके सामने नजर आने लगेगी, आपको पीडीऍफ़ डाउनलोड करने का विकल्प मिल जायेगा। जिस पर क्लिक करे और अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करे।