Amul Parlour Franchise 2024 : अमूल के साथ मिलकर शुरू करें अपना बिजनेस, हर महीने होगी लाखों में कमाई

Amul Parlour Franchise 2024 : अगर आप डेयरी उत्पाद से संबंधित बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अमूल प्रोडक्ट्स एक बेहतरीन विकल्प है। डेयरी प्रोडक्ट का बिजनेस बहुत ही मुनाफा देने वाला बिजनेस है क्योंकि इसके प्रोडक्ट की डिमांड 12 महीने मार्केट में रहती है। देश की सबसे बड़ी डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी अमूल पर लोग आंख बंद करके विश्वास करते हैं तो अगर आप अमूल की फ्रेंचाइजी ले लें तो आपको इस बिजनेस से बहुत ज्यादा मुनाफा हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Amul कंपनी लोगों को रोजगार प्राप्त करने का शानदार मौका भी दे रही है। यह व्यापारियों को अमूल की फ्रेंचाइजी ऑफर करती है। अगर आप डेयरी बिजनेस करके मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको Amul Franchise लेने के बारे में विचार जरूर करना चाहिए। आप आसानी से 2 से 5 लाख रुपए के अंदर अमूल के पसंदीदा आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर, अमूल की ओस्क या अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी खोल सकते हैं। आप सिर्फ मिल्क पाउच पर 2.5% तक मार्जिन प्राप्त कर सकते हैं, वहीं अन्य प्रोडक्ट आपको 10% से 20% तक का मार्जिन दे सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से।

अमूल फ्रेंचाइजी के लिए लागत

अगर आप अमूल फ्रेंचाइजी खोलते हैं तो इसमें आपको कम से कम 2 से 5 लाख रुपए तक की लागत लगेगी क्योंकि अमूल फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको जगह पर भी निवेश करना होगा और साथ ही प्रोडक्ट पर भी। आपको बता दें कि अमूल फ्रेंचाइजी के लिए आपको करीब 100 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ सकती है, इसके अलावा आपको ₹25000 सिक्योरिटी फीस भी देनी होगी।

Join Our WhatsApp Group!

Amul Parlour Franchise से कमाई कितनी होगी

जैसा कि हमने आपको बताया कि अमूल के हर प्रोडक्ट पर लोगों को अधिक भरोसा है और देश के कोने-कोने में अमूल के प्रोडक्ट खरीदे जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपको बहुत ज्यादा मुनाफा होगा। वहीं अमूल प्रोडक्ट की MRP पर अपने दुकानदारों को कमीशन देता है जो कि प्रोडक्ट पर निर्भर करते हैं, जैसे कि अगर आप Amul Milk बेचते हैं तो आपको इस पर 10% का कमीशन मिलता है, वहीं आइसक्रीम पर आपको 20% कमिशन दिया जाता है।

इसके अलावा Amul के अलग-अलग प्रोडक्ट, जैसे कि हॉट चॉकलेट ड्रिंक और शेक आदि पर 50 फ़ीसदी तक का कमीशन प्राप्त होता है। अगर आपका बिजनेस अच्छा चलता है तो आप अमूल फ्रेंचाइजी के माध्यम से महीने के ₹1,00,000 तक भी कमा सकते हैं।

अमूल की फ्रेंचाइजी के लिए एप्लीकेशन देने की प्रक्रिया

अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको पहले एप्लीकेशन देना होगा जो आप अमूल की ऑफिशियल ईमेल आईडी [email protected] पर जाकर दे सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी फ्रेंचाइजी से संबंधित जानकारी http://amul.com/m/amul पर जाकर भी प्राप्त कर सकते हैं।

अमूल के कौन से उत्पाद देंगे प्रॉफिट

अमूल कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के बाद आप इसके कई प्रकार के प्रोडक्ट का बिजनेस कर सकते हैं जैसे कि –

  • घी
  • मिल्क मेड
  • पाउच मिल्क
  • अमूल दूध
  • ब्रेड स्प्रेड
  • मिठाई रेंज
  • आइस क्रीम
  • अमूल प्रोटीन प्रोडक्ट्स
  • दही
  • अमूल पुफलस
  • मिल्क पाउडर
  • चॉकलेट
  • बेवरेजेज  
  • रोटी सॉफ्टनर
  • अमूल सार क्रीम
  • अमूल पीनट स्प्रेड
  • अमूल रेसिपीज
  • फ्रेश क्रीम
  • हैप्पी ट्रीट्स
  • अमूल कैटल फीड   
  • चीज़ सॉस

अमूल फ्रैंचाइजी लेने के लिए कौन से दस्तावेज लगेंगे

अमूल फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी जिसकी सूची नीचे दी गई है –

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एड्रेस प्रूफ
  • पहचान पत्र
  • जमीन के दस्तावेज
  • एनओसी
  • ईमेल आईडी
  • लीज एग्रीमेंट
  • फोन नंबर
  • बैंक खाता पासबुक।

श्रीराम फाइनेंस कंपनी दे रही बिना गारंटी के 15 लाख तक का पर्सनल लोन

Amul Parlour Franchise 2024 कैसे लें?

अगर आप सोच रहे हैं कि अमूल फ्रेंचाइजी कैसे लें तो हम आपको बता दें कि अमूल फ्रेंचाइजी लेने लिए आपको एप्लीकेशन देना होगा। जिसकी प्रक्रिया नीचे दी जा रही है, दिए गए चरणों का अनुसरण करें –

  • अमूल प्रोडक्ट फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले आपको अमूल की अधिकारीक वेबसाइट को ओपन करना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर कुछ जानकारियां देखने को मिलेगी, यह जानकारी आपको ध्यान से पढ़नी होगी।
  • यहीं पर आपको अमूल पार्लर खोलने के लिए, डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में नियुक्ति के लिए और अमूल में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन देखने को मिल जाएगा।
  • यदि आप Amul पार्लर खोलना चाहते है तो आपको इसके ग्राहक सेवा नंबर (022)68526666 पर सम्पर्क करना होगा, इस नंबर पर आप सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक संपर्क कर पाएंगे।
  • आप फ्रेंचाइजी लेने से जुडी सूचना [email protected] पर मेल करके प्राप्त कर सकते हैं।
  • सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद आपको GCMMF Ltd. के नाम से चेक या डिमांड ड्राफ्ट से कंपनी में एक सिक्योरिटी डिपॉजिट करना होगा।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment