CAA Online Portal Registration : सीएए ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

CAA Online Portal Registration : जैसा कि आप सभी को पता होगा कि CAA कानून को लोकसभा चुनाव से पहले ही लागू कर दिया गया है जो पड़ोसी मुल्क में रहने वाले अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता प्रदान करता है। इस अधिनियम को साल 2019 में बनाया गया था जिसके बाद इसका काफी विरोध भी किया गया। CAA के तहत बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आने वाले शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्राप्त हो सकती है लेकिन यह अधिनियम केवल उन अल्पसंख्यकों के लिए बनाया गया है जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए थे।

CAA Online Portal Registration
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसके तहत 6 अल्पसंख्यक समूह यानि हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में भारत सरकार के द्वारा CAA Online Portal लॉन्च किया गया है और अब कई सारे लोग धीरे-धीरे पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी कंप्लीट कर रहे हैं। अगर आप भी इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आगे इस लेख में हम आपको CAA Online Portal Registration प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देंगे। लेकिन इसके लिए आपको इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा। 

CAA Kya Hai (सीएए क्या है)

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को भारतीय संसद के माध्यम से मंजूरी प्रदान की गई। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय नागरिकता कानून में संशोधन करना था। इस अधिनियम के अंतर्गत नागरिकता प्राप्त करने और उसमें संशोधन करने से संबंधित नियमों में कुछ नया बदलाव करने के लिए ही बात की गई थी। 

इस अधिनियम का मुख्य ध्यान धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों के लिए भारतीय नागरिकता को आसानी से प्रदान करना था। इसके तहत, अगर कोई हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी या ईसाई धर्म के व्यक्ति पाकिस्तान, बांग्लादेश, और अफ़ग़ानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आये हैं, तो उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान की जा सकती है। 

इस अधिनियम के पारित होने के बाद, भारत में विभिन्न क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन और नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर के चर्चाएँ हो रही हैं। कुछ लोग इसे धार्मिक आधार पर नागरिकता प्रदान करने के खिलाफ देख रहे हैं और मानते हैं कि यह भारतीय संविधान के धर्मनिरपेक्ष तत्वों को खतरा पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। 

कुछ लोग इसे अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति भावनात्मक समर्थन के रूप में भी देख रहे हैं, क्योंकि ये लोग पाकिस्तान, बांग्लादेश, और अफ़ग़ानिस्तान में धार्मिक परेशानियों से बचने के लिए भारत आए हैं। इस पर विवाद भी है और समाज में विभाजन का अंदेशा भी है।

CAA नियम लागू होने के बाद किन्हें मिलेगी भारत की नागरिकता?

CAA (सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट) लागू होने के बाद, निम्नलिखित लोगों को भारतीय नागरिकता मिल सकती है –

  • पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी या इसाई धर्म के लोग जो भारत में अवैध रूप से आकर यहां पर रह रहे थे, जो कि 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए थे। उन्हें इस नियम के लागू हो जाने के बाद एक विशेष भारतीय नागरिकता मिल जाएगी और वह एक प्रकार से भारतीय नागरिक ही कहलाएंगे। 
  • एक बार जब इन लोगों को भारतीय नागरिकता मिल जाएगी तब इन्हें देश से कोई भी बाहर करने वाला नहीं रहेगा और यह एक प्रकार से हमेशा के लिए भारतीय नागरिक बनकर भारत में ही रहेंगे और उन्हें भारत के सभी प्रकार के सुविधाओं का लाभ मिलेगा। 

CAA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज 

नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act) के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आमतौर पर निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है, हालांकि इसमें क्षेत्र के नियमों और दिशा-निर्देशों का भी डॉक्यूमेंट बदल सकता है। चलिए फिलहाल जो डॉक्यूमेंट जरूरी है इसके बारे में बात कर लेते हैं। 

  • आईडी प्रूफ (ID Proof): आपका पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि।
  • पता प्रमाण पत्र (Address Proof): आपके नाम पर बिल्स जैसे बिजली, पानी, गैस, टेलीफोन आदि।
  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate): जन्म प्रमाण पत्र आपकी जन्म तिथि और जन्म स्थान की पुष्टि के लिए प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो सकती है। 
  • राशन कार्ड (Ration Card): यह भी एक प्रकार का पहचान प्रमाण है और कई लोगों के पास होता है।
  • विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate): विवाहित व्यक्तियों के लिए यह प्रमाण पत्र आवश्यक हो सकता है।
  • स्कूल/कॉलेज की पढ़ाई की प्रमाणित प्रतियां (Educational Certificates): इनमें आपकी शिक्षा का सत्यापन हो सकता है।

Shriram Finance Personal Loan 2024

सीएए पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे (CAA Online Portal Registration)

यदि आप सीएए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हो तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा इसके बारे में आगे कुछ इस प्रकार से जानकारी दी गई है।

  • सबसे पहले आपको Indian Citizenship Online Portal के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको Online Services – Citizenship Amendment Act (CAA) का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने क्लिक टू सबमिट एप्लीकेशन फॉर इंडियन सिटिजन अंडर सीएए 2019 का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिस पर आपको मोबाइल नंबर एंटर करना होगा।
  • मोबाइल नंबर एंटर करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करने को कहा जायेगा, आप कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद आपको जारी रखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाता है ऐसे में आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर दें।
  • अब अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरीके से आप सीएए ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

PM Mudra Loan Yojana बिजनेस के लिए 10 लाख रूपये तक का लोन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon