Hamraaz Web Portal (Personal Login / Sign Up) कैसे करे?

Ministry of Electronics and Information Technology ने भारतीय सेना के जवानों के लिए Hamraaz Web Portal को लांच किया है। जिसके माध्यम से सेना के जवान अपनी पेमेंट से संबंधित सारी जानकारी तुरंत अपने फोन पर प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही अपने कार्य से जुड़े विभिन्न प्रकार के सरकारी कार्यों को ऑनलाइन मोड पर पूरा कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इंडियन आर्मी के जवानों के लिए यह प्लेटफॉर्म (Hamraaz Web Portal) बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इस प्लेटफार्म के माध्यम से सैनिकों के लिए पे स्लिप डाउनलोड करना, पेमेंट कैलकुलेट करना, फॉर्म 16 डाउनलोड करने जैसे सारे काम बेहद आसान हो गए हैं और ये सारे काम एक ही पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता हैं जिससे सैनिकों का समय भी बचता है।

इसके लिए सैनिकों को सबसे पहले हमराज वेब पोर्टल पर साइन अप करके Personal Login करना होगा जिसकी प्रक्रिया आज हम आपको बताएंगे। अगर आप इंडियन आर्मी के जवान है और Hamraaz Web Login करना चाहते हैं तो आज के हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि Hamraaz Web Portal Login / Sign Up से संबंधित सारी जानकारी आपको मिल जाए।

Hamraaz Web Portal क्या है?

Ministry of Electronics and Information Technology द्वारा इंडियन आर्मी के लिए हमराज वेब पोर्टल को विकसित किया गया है। इस वेब पोर्टल पर लॉगिन करके इंडियन आर्मी इसका उपयोग अपना पेमेंट शेड्यूल चेक करने के लिए, सैलरी स्लिप डाउनलोड, पेमेंट से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए, पेमेंट कैलकुलेट करने के लिए या ऑनलाइन शासन प्रबंधन का लाभ प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

इसका लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि इंडियन आर्मी का अकाउंट हमराज वेब पोर्टल पर एक्टिवेट हो। पोर्टल पर अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए पहले Sign Up करना होता है जिसके बाद Hamraaz Web Portal पर Personal Login करके सैनिक सारी सर्विस का लाभ ले सकते हैं। हमराज वेब पोर्टल पर साइन अप और लॉगिन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पढ़ें।

FASTag KYC Kaise Kare

Hamraaz Web Portal पर Sign UP कैसे करे?

हमराज वेब पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको हमराज आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी, इसके लिए आपको हमराज वेब पर साइन अप करना होगा। जिसकी प्रक्रिया नीचे दी जा रही है, दिए गए चरणों का अनुसरण करें –

  • Hamraaz Web Sign Up करने के लिए सबसे पहले आपको Hamraaz आर्मी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने हमराज वेब पोर्टल का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां आपको मेनू बार में “Sign Up” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको पैन कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा, ध्यान रहे कि आपको अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में डीटेल्स दर्ज करके कैप्चा कोड एंटर करना है।
  • फिर आपको यहाँ दिए गए Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे –
    • e-Mail ID (OTP)
    • Try Another Way
  • आपको यहां पर “Try Another Way” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपको “Date Of Enrollment” या वह तारीख दर्ज करनी होगी जिस दिन आप भारतीय सेवा में शामिल हुए थे।
  • इसके बाद आपसे “Employment ID” मांगी जाएगी, यह आईडी आपको आपकी आर्मी पे स्लिप पर देखने को मिल जाएगी, इस आईडी को दर्ज करके “वेरीफाई” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जहां आपको Humraaz Sign Up सत्यापित करने के लिए कहा जाएगा, आपको कुछ व्यक्तिगत डिटेल्स दिखाई देंगे अगर सारी जानकारी आपसे संबंधित होगी तो आप Yes पर क्लिक करके आगे बढ़ सकते हैं।
  • फिर आपके सामने टर्म्स एंड कंडीशन का पेज खुलकर आएगा जिसे आपको एक्सेप्ट करना होगा।
  • फिर आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको पासवर्ड क्रिएट करना होगा। पासवर्ड में आपको एक स्पेशल कैरक्टर, अंक और अंग्रेजी के कुछ अक्षरों को शामिल करना होगा।
  • पासवर्ड क्रिएट करने के बाद आपको एक सिक्योरिटी क्वेश्चन का जवाब देना होगा और “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करते ही हमराज पोर्टल पर Sign Up प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसके बाद आप अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से Hamraaz Web Login कर सकेंगे।

Hamraaz Web Login / Personal Login कैसे करे?

अगर आपने Hamraaz Web Portal पर साइन अप कर लिया है और अब आप इस पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी जिसे आप ऊपर दिए गए प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उसके बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए Hamraaz Web Login कर सकते हैं।

  • Hamraaz Web Login करने के लिए सबसे पहले आपको Hamraaz Web Portal के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • ऑफिशियल पोर्टल पर जाने के बाद मेनू बार में दिए “Personal Login” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ध्यान रखें कि आप हमराज पोर्टल पर दो प्रकार से लॉगिन कर सकते हैं।, पहले हमराज पर्सनल लॉगिन और दूसरा हमराज एडमिन लॉगिन। तो आप अगर सैनिक है तो पर्सनल लॉगिन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना यूजर नेम (Capital Lettter में) और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • यहां यूजर नेम में आपको अपना पैन नंबर डालना होगा जो आपने रजिस्ट्रेशन के समय दर्ज किया था।
  • वहीं अगर आप हमराज वेब पासवर्ड भूल गए हैं तो मेनू बार में “फॉरगेट पासवर्ड” के विकल्प पर क्लिक करके अपने पासवर्ड को आसानी से रिसेट भी कर सकते हैं और उस पासवर्ड के माध्यम से दोबारा लॉगिन कर सकते हैं।
  • यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको दिए गए Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आप हमराज वेब पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।
  • लॉगिन कर जाने के बाद इंडियन आर्मी के जवान अपना मोबाइल नंबर अपडेट भी कर सकते हैं और इंडियन आर्मी सैलरी स्लिप आदि भी डाउनलोड कर सकते हैं।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon