Maiya Samman Yojana List 2025: मईयां सम्मान योजना की नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करे अपना नाम

Maiya Samman Yojana List 2025: मईयां सम्मान योजना के तहत लगभग 57 लाख महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हुए हैं जिन्हें सरकार द्वारा 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सभी लाभार्थी महिलाओं के नाम मईयां सम्मान योजना लिस्ट में दर्ज हैं। इस लिस्ट की जांच कर महिलाएं अपने आवेदन के अप्रूवल की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड सरकार समय-समय पर मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी लिस्ट में संशोधन कर अपात्र महिलाओं के नाम इस लिस्ट से हटा रही है। ऐसे में महिलाओं को सलाह दी जाती है कि आप भी समय-समय पर मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच करते रहें ताकि आप सुनिश्चित कर सके कि इस लिस्ट में आपका नाम दर्ज है।

Maiya Samman Yojana List

अगर आपने भी मैया सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम आपको मईयां सम्मान योजना लिस्ट कैसे देखें? इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने वाले है। अतः अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

Jharkhand Maiya Samman Yojana क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना को महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना को शुरू करते हुए झारखंड सरकार ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हर महीने ₹1000 की सहायता राशि आवंटित करने का आश्वासन दिया था। हालांकि अब इस योजना के तहत सहायता राशि में वृद्धि कर दी गई है।

अब इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे। यह लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जिनके नाम मईयां सम्मान योजना लिस्ट में शामिल होगा। महिलाएं इस सूची को देखकर सत्यापित कर सकती है कि किनके आवेदन अप्रूव हो चुके हैं। इस लिस्ट में जिन महिलाओं के नाम दर्ज होंगे उन्हें दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे महिलाओं को आर्थिक समर्थन प्राप्त होगा।

मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड को लागू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बनाया जा सके। महिलाओं के आर्थिक एवं सतत विकास के लिए महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की किस्त प्रदान की जाएगी जिससे महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सकेंगी।

Maiya Samman Yojana List 2025

मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची में लगभग 57 लाख महिलाओं के नाम दर्ज है। यह वे महिलाएं हैं जो योजना के लिए निर्धारित पात्रता-मानकों के अनुरूप पाई गई हैं और जिनके आवेदन को स्वीकृति दे दी गई है। इस सूची में जिन महिलाओं के नाम दर्ज है उन्हें योजना के तहतहर महीने ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता से लाभान्वित किया जाएगा। यदि महिलाएं अपने आवेदन की स्थिति की जांच करना चाहती हैं तो वह योजना की इस लाभार्थी सूची को ऑफलाइन चेक कर सकती है।

सभी महिलाओं को ₹2500 की किस्त मिलनी शुरू, जल्दी चेक करें पेमेंट स्टेटस

मईयां सम्मान योजना लाभार्थी सूची के लिए पात्रता

मैया सम्मान योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को दिया जाएगा जो पात्रता मानदंडों के अनुरूप पाई जाएंगी। झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित निम्न दिशा-निर्देशों के आधार पर महिलाओं के पात्रता की जांच की जाएगी –

  • महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अमेरिका महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित या बेसहारा होनी चाहिए।
  • आवेदिका महिला अंत्योदय परिवार की श्रेणी से होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए और ना ही आयकर दाता होना चाहिए।

सभी महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए प्रतिमाह, जल्दी से करें आवेदन

Maiya Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

  • मईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करने हेतु महिलाओं को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या सीएससी सेंटर में जाना होगा।
  • आंगनवाड़ी केंद्र के प्राधिकारी या सीएससी सेंटर की कर्मचारी से योजना के तहत आवेदन करने हेतु अनुरोध करना होगा।
  • संबंधित कर्मचारियों द्वारा मांगे जाने वाले जरूरी दस्तावेजों की आपूर्ति करनी होगी।
  • आवेदन फार्म प्राप्त कर मांगे गए विवरणों की प्रविष्टि करनी होगी।
  • अब जरूरी दस्तावेजों सहित आवेदन फार्म को जमा करना होगा।
  • इस तरह योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

Maiya Samman Yojana List 2025 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाएं।
  • अब संबंधित विभाग के अधिकारी से Maiya Samman Yojana List दिखाने का अनुरोध करें।
  • आप ग्राम पंचायत कार्यालय से ऑफलाइन ही लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच कर सकते हैं।
  • अगर आपका नाम इस लिस्ट में होता है तो आपको भी हर महीने इस योजना का लाभ मिलेगा।

मईयां सम्मान योजना लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें?

अगर मईयां सम्मान योजना के तहत आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया है तो आपका नाम योजना के लाभार्थी सूची में दर्ज नहीं मिलेगा। इस स्थिति में आपको पुनः योजना के तहत आवेदन करना होगा। आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जाकर संबंधित विभाग के अधिकारी से पता कर सकते हैं कि आपका आवेदन रद्द क्यों किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट से सोशल मीडिया व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon