मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 | Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Online Application Form

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024: उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गयी है, इसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना रखा गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा साल 2025 तक एक लाख पच्चीस हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लखपति दीदी योजना उत्तराखंड का लाभ उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह (shg) से जुड़ी महिलाओं को दिया जायेगा।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना का लाभ उठाकर महिलाओं के परिवार के जीवन स्तर में काफी सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगी। आज के इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना उत्तराखंड क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, इसके लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज व लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य की सेल्फ हेल्प ग्रुप (स्वयं सहायता समूह) से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक राज्य की 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह की 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन महिलाओं की सालाना आय एक लाख से पार पहुंचाई जाएगी।

Join Our WhatsApp Group!

Lakhpati Didi Yojana का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त लोन प्रदान किया जाएगा। ताकि महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू करके लखपति दीदी बनने का सपना साकार कर सकें। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने
लाभार्थीराज्य की स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाएं
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को लखपति बनाना।
राज्यउत्तराखंड
शुरू की गयी4 नवंबर 2022 को
वर्तमान वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाजल्द शुरू की जाएगी
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लांच होगी

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के उद्देश्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 125000 महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की योजना की गई है। इससे राज्य की महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी। यह योजना उत्तराखंड की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए काफी मददगार साबित होने वाली है।

लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के लाभ एवं विशेषताएं

  • Lakhpati Didi Yojana उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू शुरू की गयी है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक राज्य के स्वयं सहायता समूह की 125000 से अधिक महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रति वर्ष लाखो महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपए से ऊपर पहुंचाई जाएगी।
  • लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के तहत महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 5 लाख का लोन दिया जाएगा जिस पर कोई व्याज नहीं लिया जायेगा।
  • इसके अलावा महिलाओं को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए लोन के साथ-साथ ट्रेनिंग, टेक्निकल मार्गदर्शन एवं उत्पादों की मार्केटिंग आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी।
  • इस योजना के लाभार्थियों को देखकर राज्य की अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी।
  • इस योजना के जरिए महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता क्या है

  • Lakhpati Didi Yojana के लिए आवेदक महिला को उत्तराखंड की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के लिए केवल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ही पात्र है।
  • लखपति योजना उत्तराखंड का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलेगा।

लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कैसे करें

यदि आप उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना 2024 के लिए आवेदन करना चाहते है, तो अभी आपको कुछ समय इंतजार करना होगा। अभी राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए फ़िलहाल कोई अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की है। 

जैसे ही कोई अधिकारिक वेबसाइट या आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है हम आपको अपने इस लेख में अपडेट करके उत्तराखंड लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बता देंगे। इसलिए कृपया आप हमारे इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Conclusion

हमने आपको आज के इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 के बारे में सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है। यदि आपको आज के इस लेख को पढ़कर लाभ मिला हो तो कृपया इसे अन्य जरूरतमंद लोगों के साथ भी साझा करें। धन्यवाद !

FAQ – Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024

प्रश्न 1. हाल ही में कौन से राज्य सरकार ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है?

उत्तर. उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में लखपति दीदी योजना को शुरू किया गया है।

प्रश्न 2. राज्य सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के माध्यम से एक वर्ष में कितनी महिलाओं की आय एक लाख से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है?

उत्तर. लखपति योजना के माध्यम से उत्तराखंड सरकार द्वारा 125000 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना

प्रधानमंत्री सर्वोदय योजना

फ्री सिलाई मशीन योजना

महतारी वंदना योजना

यूपी श्रमिक पंजीकरण

बिहार वोटर लिस्ट

लाड़ली बहना आवास योजना

यूपी स्कालरशिप पोर्टल

बिहार निजी नलकूप योजना

पोस्ट ऑफिस आरडी योजना

एमपी लखपति बहना योजना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment