RTE Admission 2024 : आरटीई एडमिशन के लिए ऐसे भरे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

RTE Admission 2024 : शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार भारत में 6 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा देने का प्रावधान है। इसी कड़ी में Up RTE Admission 2024 की शुरुआत की गई है जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए 25% सीट आरक्षित की जाती है और हर साल इस आरक्षित सीटों के लिए प्रवेश लिया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसमें प्रवेश लेने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। अगर आप इस RTE Admission 2024 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है जिसका पूरा प्रोसेस हम आगे इस लेख में बतायंगे। साथ ही हम आपको RTE Admission के लिए योग्यता और आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में भी जानकारी देंगे। इसलिए कृपया आप इस पोस्ट के साथ अंत तक बने रहे।

RTE Admission 2024

शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा RTE Admission 2024 की योजना जारी की गई है। जैसा कि आप जानते हैं कि शिक्षा का अधिकार एक मौलिक अधिकार है जिसके तहत 6 वर्ष से 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार प्राप्त है।

Join Our WhatsApp Group!

यह अधिनियम 1 अप्रैल 2010 को लागू किया गया था और इस अधिनियम के तहत सभी निजी स्कूल के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। वही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 25% सीट आरक्षित होती है और हर वर्ष आरटीई प्रवेश के तहत इन 25% सीटों में प्रवेश लिया जाता है।

RTE Admission 2024 का उद्देश्य क्या है?

RTE Admission 2024 का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के उन बच्चों को दिया जाता है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल अच्छी नहीं है। ऐसे बच्चों को RTE Admission के तहत 25% आरक्षित सीटों के लिए प्रवेश देकर मुफ्त में शिक्षा प्रदान की जाती है। ताकि छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी और पर निर्भर रहने की आवश्यकता ना पड़े और उनके जीवन स्तर में सुधार आए।

RTE Admission 2024 के लिए योग्यता

RTE Admission 2024 की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा की गई है, इसका लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित योग्यता/शर्तों को पूरा करना होगा –

  • आरटीई एडमिशन 2024 के लिए केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी अप्लाई कर सकते हैं।
  • इसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत राज्य के सभी निजी स्कूलों के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों को 25% आरक्षित सीटों में प्रवेश दिया जाएगा।

RTE Admission 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज:

इसके लिए आपके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज उपलब्ध होना चाहिए –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड आदि।

RTE Admission 2024 Online Apply कैसे करें?

सभी इच्छुक कैंडीडेट्स आरटीई एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं जिसका पूरा प्रोसेस आपको नीचे दिया गया है। आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको आरटीई प्रवेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर क्लिक करना होगा, फिर “न्यू एप्लीकेशन/ स्टूडेंट लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपके सामने नवीन छात्र पंजीकरण का विकल्प आएगा, इस पर क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खोल कर आ जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी आपको बिल्कुल सही से दर्ज करनी होगी और मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • इतना करने के बाद आरटीई एडमिशन 2024 की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना

आरटीई यूपी एडमिशन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment