UP Bhulekh 2024 पोर्टल पर ऑनलाइन खसरा खतौनी कैसे देखें?

UP Bhulekh Portal Online 2024: दोस्तों उत्तर प्रदेश की राजस्व परिषद द्वारा राज्य के लोगों को यूपी भूलेख से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा एक ऑनलाइन भूलेख पोर्टल upbhulekh.gov.in का भी निर्माण किया गया है। इस पोर्टल की मदद से अब राज्य के नागरिक अपने जमीन से जुड़ी जानकारी जैसे खसरा, खतौनी, भूमि का नक्शा आदि आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। पहले राज्य के लोगों को छोटे से छोटे काम के लिए भी बार-बार सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था। जिससे नागरिकों के बहुमूल्य समय एवं पैसे दोनों खर्च होते थे और साथ ही लोगों को कई सारी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसलिए इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल (UP Bhulekh Portal) को बनवाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से यूपी के निवासियों को काफी फायदा होगा। इससे सबसे अधिक फायदा किसानों को होगा क्यूंकि उन्हें आये दिन भू नक्शा, खसरा खतौनी आदि की जरुरत पड़ते रहती है। सभी कार्य ऑनलाइन उपलब्ध हो जाने से उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राज्य के नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी भूमि से संबंधित कोई भी विवरण आसानी से निकाल सकते हैं।

up bhulekh portal

आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ यूपी भूलेख खसरा खतौनी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी साझा करने वाले हैं। यहां हम आपको यूपी भूलेख पोर्टल क्या है, इसके लाभ क्या है, इसका उद्देश्य, उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी कैसे निकाले, खतौनी व नक्शा कैसे डाउनलोड करें एवं भूलेख पोर्टल उत्तर प्रदेश (upbhulekh Portal) से संबंधित किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर /टोल फ्री नंबर व शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। इसलिए कृपया आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

विषय सूची

Join Our WhatsApp Group!

यूपी भूलेख खसरा खतौनी 2024

UP Bhulekh Land Record: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों / निवासियों को भूमि से संबंधित संपूर्ण विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर भूमि से संबंधित संपूर्ण ब्यौरा उपलब्ध है। अब उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा भूमि का पूरा रिकॉर्ड कंप्यूटराइज्ड कर दिया गया है, जिससे लोग अपने घर बैठे इसका लाभ उठा सकते हैं। अब राज्य के किसानों को भूमि से संबंधित कोई भी जानकारी के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। और ना ही उन्हें अपने समय एवं पैसे खर्च करने की जरूरत है। 

यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोगों को सभी सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही है। आज राज्य की 25 करोड़ से भी अधिक जनसंख्या upbhulekh Portal का लाभ उठा रही है। अक्सर आपने यह देखा होगा कि जमीन को लेकर छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो किसी दूसरे की जमीन को अपना बताने लगते हैं और वह दूसरे की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लेते हैं। लेकिन अब आपको इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा क्योंकि अब आप अपने जमीन का संपूर्ण विवरण जैसे भूमि का नक्शा, भूमि जमाबंदी, खसरा, खतौनी आदि कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल 2024 के संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामयूपी भूलेख पोर्टल (upbhulekh Portal) 
किसने लांच कियाउत्तर प्रदेश सरकार 
लांच की तिथि (Launch Date)2 मई 2016 
लाभार्थीयूपी की जनता 
उद्देश्यनागरिकों को भूमि से संबंधित सम्पूर्ण विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना। 
उपलब्ध सेवाएंखसरा, खतौनी, भू नक्शा आदि। 
हेल्पलाइन नंबर0522-2217145
राज्यउत्तर प्रदेश 
सेवा का प्रकारऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttp://upbhulekh.gov.in/

UP Bhulekh Portal 2024 का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी भूलेख पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को भूमि से संबंधित विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। ताकि भूमि का संपूर्ण रिकॉर्ड एक ही प्लेटफार्म पर व्यवस्थित किया जा सके एवं व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। इस पोर्टल के माध्यम से लोगों को यह फायदा होगा कि उन्हें अपने भूमि का पूरा विवरण एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध मिल जाएगा। इसके लिए उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। और वह घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से भूमि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इससे लोगों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को भी रोका जा सकेगा एवं भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी।

उत्तर प्रदेश भू नक्शा

भूलेख पोर्टल उत्तर प्रदेश के लाभ (Benefits Of upbhulekh Portal)

प्यारे मित्रों जैसा कि आपको पता होगा की किसानों को अक्सर भूलेख खसरा खतौनी की जरूरत पड़ती रहती है। पहले के समय में किसानों को छोटी से छोटी जरूरतों के लिए भी अक्सर सरकारी दफ्तरों एवं तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब इस डिजिटल युग में किसान भाई अपने गांव में ही खतौनी ऑनलाइन निकलवा सकते हैं। 

  • UP Bhulekh पोर्टल के माध्यम से अब राज्य की जनता अपना खसरा नंबर और जमाबंदी संख्या डालकर आसानी से अपने भूमि का नक्शा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। साथ भू नक्शा डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते है।
  • किसानों को अब अपनी भूमि का नक्शा, खसरा खतौनी से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इससे राज्य की जनता के समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत हो पायेगी।
  • ऑनलाइन सुविधा हो जाने से तहसीलों में होने वाले कार्य में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा।
  • अब लोग अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से ही घर बैठे भूमि संबंधी विवरण ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
  • इससे लोगों में जागरूकता भी फैल रही है और लोग ज्यादातर काम स्वयं कर लेते हैं।

Uttar Pradesh Bhulekh

UP Bhu Naksha

उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी की नकल कैसे देखें

यदि आप ऑनलाइन खतौनी की नक़ल देखना एवं खतौनी डाउनलोड करना चाहते हैं तो हम आपको खतौनी निकालने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने वाले हैं। जिसे आपको फॉलो करना है –

  • खतौनी की नकल देखने के लिए सबसे पहले आप राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी की आधिकारिक वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/ पर चले जाएं।
  • अब आप इस वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर प्रवेश कर जाएंगे। यहां आपको कई विकल्प दिखाई देगा, जिनमें से आपको खतौनी की नकल देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात कैप्चा कोड भरकर Submit का बटन दबाएं। अब आप एक नए पृष्ठ पर आ जाएंगे।
  • अब यहां आपको जनपद चुने, तहसील चुने और ग्राम चुने का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस पेज में सबसे पहले आप जनपद का चयन करें। इसके बाद दूसरी लाइन में तहसील को चुने।
  • अब तहसील का चयन करते ही उस तहसील के सभी गांव की सूची आपके समक्ष खुल जाएगी। तीसरी लाइन में आपको अपने गांव का चयन कर लेना है।
  • अपने गांव का चयन करते ही आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
  • अब नए पेज पर आपको खसरा /गाटा संख्या भरे का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ आपको अपना गाटा संख्या दर्ज करना है।
  • इसके पश्चात आप खोजें के विकल्प पर क्लिक कर ले। जिसके बाद आपके सामने उस गाटे से संबंधित विवरण खुलकर आ जाएगा।
  • यहां अब आपको “उद्धरण देखें” का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक कर लें। 
  • अब आपके स्क्रीन पर यूपी भूलेख खतौनी का विवरण खुलकर आ जाएगा। आप इस upbhulekh खतौनी को डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते हैं।

यूपी भूलेख पोर्टल पर खसरा / खतौनी लॉगिन करने की प्रक्रिया

राज्य के ऐसे इच्छुक लाभार्थी जो भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल में खसरा व खतौनी लॉगइन करना चाहते हैं, वह नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल upbhulekh.gov.in पर जाना होगा। अब आपके सामने पोर्टल का home page खुल जाएगा।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आपको खतौनी लॉगिन और खसरा लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। जहां आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे जो इस प्रकार है –
  • बोर्ड आफ रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेटर लॉगइन
  • बोर्ड ऑफ रिवेन्यू रिपोर्ट Login
  • District एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगइन
  • तहसील एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन
  • Tehsil म्यूटेशन लॉगइन
  • तहसील रिपोर्ट लॉगिन
  • Kha. Pu-3 Print Login
  • इन सभी विकल्पों में से आपको अपने आवश्यकतानुसार विकल्प का चयन कर लेना है।
  • इसके पश्चात आपको यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। 
  • लॉगइन क्रैडेंशियल्स दर्ज कर लेने के बाद लॉगइन के बटन पर क्लिक कर ले। 
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर खसरा खतौनी लॉगिन कर सकते हैं।

upbhulekh Portal पर भूखंड / गाटे का यूनिक कोड कैसे जाने

राज्य के नागरिको को उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर भूखंड या गाटे का यूनिक कोड जानने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सर्वप्रथम उम्मीदवार को राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश भूलेख की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। इन सभी विकल्पों में से आपको भूखंड/गाटे का यूनिक कोड जाने के option पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपके सामने जनपद, तहसील और गांव का तीन विकल्प आएगा।
  • यहां आपको सबसे पहले जनपद चुन लेना है। जनपद का चयन करने के बाद आपको तहसील व गांव का भी चयन कर लेना है।
  • इसके बाद आप फिर से एक नए पेज पर आ जाएंगे। इस पेज पर आपको अपना खसरा संख्या डालकर खोजें के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • जिसके बाद आपके स्क्रीन पर जमीन का यूनिक कोड दिखाई देने लगेगा।

यूपी भूलेख पोर्टल पर खतौनी अंश निर्धारण की नकल कैसे देखें

  • UP Bhulekh Portal पर खतौनी अंश निर्धारण की नकल देखने के लिए सर्वप्रथम आपको राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप इसके अधिकारिक पोर्टल पर विजिट करेंगे आपके सामने इसका मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा।
  • अब यहां आपको खतौनी अंश-निर्धारण की नकल देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा।
  • यहां पहले आपको अपने जिले पर क्लिक करना होगा। जिले पर क्लिक करते ही आपके सामने तहसील का विकल्प खुल जाएगा।
  • अब आपको तहसील पर क्लिक करने के बाद गांव का चयन कर लेना है। जैसे ही आप गांव का चयन करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको खसरा/गाटा संख्या डालने के लिए कहा जाएगा। यहां आपको अपने खेत का गाटा संख्या डालकर खोजें के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके समक्ष “उद्धरण देखें” का विकल्प प्रदर्शित होगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने खतौनी अंश निर्धारण की नकल खुलकर आ जाएगी। आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर सेव करके रख सकते हैं। या आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

भूलेख पोर्टल उत्तर प्रदेश पर सार्वजनिक राजस्व ग्राम संपत्ति देखने की प्रक्रिया

राज्य के निवासी यूपी भूलेख पोर्टल (UP Bhulekh Portal) पर अपने गांव या कस्बे की सार्वजनिक संपत्ति को आसानी से देख सकते हैं। सार्वजनिक संपत्ति देखने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया गया है। जिसे आपको फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आप भूलेख उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं। अब आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके होमपेज में आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। इन विकल्पों में से आपको राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के बाद नए पेज पर आपको जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा।
  • इस पेज पर सर्वप्रथम आपको जिला चुन लेना है। इसके बाद आप तहसील और गांव का चयन कर लें।
  • जैसे ही आप गांव का चयन करेंगे आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा। जहां आपको खसरा /गाटा संख्या दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
  • गाटा संख्या दर्ज करने के बाद खोजें के बटन पर क्लिक करना होगा। फिर सार्वजनिक संपत्ति देखें के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर राजस्व ग्राम सार्वजनिक खतौनी खुलकर आ जाएगी। 
  • इस प्रकार आप कुछ आसान से स्टेट्स को फॉलो करके सार्वजनिक राजस्व ग्राम संपत्ति को देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • UP Bhulekh पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत करने के लिए सबसे पहले आप राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर आपको शिकायत पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • यहां आपको पूछे गए सभी जानकारियों को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट करते ही आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी। और आपको एक संदर्भ संख्या प्राप्त होगा जिसे आपको सुरक्षित रख लेना है।

भूलेख पोर्टल पर शिकायत की स्थिति जानने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको भूलेख उत्तर प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर शिकायत की स्थिति जाने की विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें आपको संदर्भ संख्या डाल देना है। (यह संख्या आपको शिकायत दर्ज करने के बाद मिला होगा)
  • संदर्भ संख्या दर्ज कर लेने के बाद आप दिए गए सर्च के बटन पर क्लिक कर ले।
  • इस प्रकार आपकी शिकायत की स्थिति आपके डिवाइस स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

यूपी भूलेख पोर्टल से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से खतौनी व नक्शा कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर. यूपी भूलेख पोर्टल द्वारा खतौनी व नक्शा डाउनलोड करने के लिए आपको राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कुछ प्रक्रिया को फॉलो करना होगा, जिसके बारे में हमने इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी है।

प्रश्न 2. यूपी भूलेख पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. वैसे तो हमने इस लेख में UP Bhulekh पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करा दी है लेकिन फिर भी यदि आपको उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी से संबंधित कोई भी अन्य जानकारी चाहिए या आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर: 0522-2217145
ईमेल आईडी: [email protected]

प्रश्न 3. राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. यूपी भूलेख खतौनी से संबंधित किसी भी कार्य के लिए आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment