Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 : लड़कियों की शादी के लिए सरकार दे रही है 51,000 रुपए, जानिए आवेदन प्रक्रिया !

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 : आज के समय मे गरीब परिवार के लोगो के लिए अपनी बच्ची का विवाह करना एक कठिन चुनौती बन गई है। क्योंकि इस बढ़ती महंगाई के माहौल मे उनके लिए अपनी बेटी का विवाह उन्हे और गरीबी मे धकेल देता है, क्योंकि उन्हे विवाह के समय लिए हुए कर्जे को उतारने मे काफी समय लग जाता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर काफी बुरा असर पड़ता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसी माहौल के कारण मध्यप्रदेश सरकार ने गरीबो की परिस्थिति को समझते हुए एक नई योजना को शुरू किया है, जिसका नाम ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना‘ है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य जरूरतमन्द और गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हे विवाह मे हुए खर्चे से कुछ प्रतिशत तक की राहत मिल सके। 

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले पात्र परिवारों को उनकी बेटियों, तलाकशुदा महिलाओ या विधवा महिलाओ की शादी के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। आइये जानते है इस लेख मे की आप अपनी बेटी के विवाह पर इस योजना का लाभ कैसे ले सकते है, और लाभ लेने के लिए क्या-क्या करना होगा, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबधित जानकारी हासिल करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। 

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए विवाह के समय बेटी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, तथा जिस लड़के से उसका विवाह हो रहा है उसकी आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते है, इस योजना के तहत आवेदन करे वाली कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश की सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियों को लाभान्वित किया जा रहा है। 

सतपुड़ा भवन मे आग लगाने की घटना के कारण मुख्यमंत्री विवाह योजना के लिए पंजीयन नही हो पाएं है। और जैसा हम सभी जानते है विवाह कार्यक्रम 5 जुलाई से शुरू होने वाले है, ऐसे मे राज्य सरकार द्वारा अब लाभार्थियों को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने पंजीयन के लिए 30 जून तक का समय दिया है, इसलिए जो भी कन्या इस योजना का लाभ लेना चाहती है वह इसमे 30 जून 2024 से पहले आवेदन कर सकती है। 

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 के बारे मे जानकारी 

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
इनके द्वारा शुरू की गयीमुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा
लाभार्थीआर्थिक रूप से कमज़ोर
सहायता धनराशि51000 रूपये
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://mpvivahportal.nic.in/

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana मे दी जाने वाली धनराशि 

1. इस योजना मे खुशहाल जीवन तथा गृहस्थी की स्थापना के लिए 43000 रूपये का खर्चा किया जायेगा |

2. और कन्या के विवाह संस्कार मे लगने वाली सामग्री के लिए 5000 रुपए का खर्चा किया जाएगा। 

3. इनके अलावा समूहिक कार्यक्रम मे आयोजित करने वाली संस्था को कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रति कन्या पर 3000 रुपए दिये जाएंगे। 

4. इस तरह कुल 51,000 रुपए की धनराशि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कन्या के विवाह पर खर्च किए जाएंगे। 

मध्य प्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओ को दे रही आर्थिक सहायता, यहां से करें आवेदन

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 के लाभ 

  • इस योजना का लाभ राज्य के उन गरीब परिवार की बेटियों की दिया जाएगा जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे है। 
  • BPL परिवार की बेटी की शादी मे सरकार 5,000 रुपए की एकमुश्त राशि देगी, यह राशि लड़की के नाम चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिये दी जाएगी। 
  • MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 के तहत राज्य के गरीब परिवार की बेटी के विवाह पर सरकार 51,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। 
  • इस योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि सीधा लाभार्थी के बैंक अकाउंट मे ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए आवेदिका का आधार कार्ड उसके बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है। 

सिर्फ ये महिलाएं कर सकेंगी तीसरे चरण हेतु आवेदन, जाने आवेदन की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 के लिए पात्रता 

इस योजना का लाभ लेने के लिए कन्या को इन सभी निर्धारित पात्रताओ को पूरा करना होगा। 

1. आवेदक कन्या या महिला मध्यप्रदेश राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए। 

2. इस योजना के तहत विवाह के समय लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नही होनी चाहिए, तथा जी लड़के से उसका विवाह हो रहा रहा है उसकी आयु 21 वर्ष से कम नही होनी चाहिए। 

3. इस योजना का लाभ लेने वाली कन्या का विवाह समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए। 

4. आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रही हो। 

केवल लाडली बहनों को मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रूपये, नई लिस्ट हुई जारी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • वॉटर आईडी कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • कन्या का जन्म प्रमाण पत्र 
  • समग्र आईडी 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • BPL कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • मोबाइल नंबर 

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आवेदक को इसकी Official Website पर जाना है। 
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज़ पर आपको इस योजना के आवेदन फॉर्म का लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने इसका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको पूछी गई जानकारी जैसे – नाम, पता, आधार नंबर, आयु आदि भरनी है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको उसमे सभी आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड करना है। 
  • अंत मे आपको उस फॉर्म को सबमिट कर देना है, ध्यान रहे आपको इसमे 30 जून 2024 से पहले अपना आवेदन करना है।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon