Ekal Mahila Swarojgar Yojana 2024 : स्वरोजगार के लिए महिलाओं को मिलेगी 1 लाख रुपए की सहायता राशि, ऐसे करना होगा आवेदन

Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana 2024 : उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एकल महिला स्वरोजगार योजना को लॉन्च करने की घोषणा की गई है। जिसके तहत महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 1 लाख रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसी निराश्रित महिलाएं जो स्वरोजगार स्थापना करके आत्मनिर्भर बनने की इच्छा रखती हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन करके सहायता राशि प्राप्त कर सकती है।

Ekal Mahila Swarojgar Yojana
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

स्वरोजगार स्थापित करके महिलाएं अपने आप को आत्मनिर्भर बना सकती हैं और अपने जीवन स्तर में बड़ा सुधार लाने का प्रयास कर सकती हैं। आगे इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना क्या है, इसके लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देंगे। अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा।

एकल महिला स्वरोजगार योजना क्या है?

एकल महिला स्वरोजगार योजना को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्पा सिंह धामी जी के द्वारा शुरू किया गया है जिसके तहत सरकार महिलाओं को स्वरोजगार स्थापना हेतु ₹100000 तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है ताकि महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित करके अपने जीवन स्तर में बड़ा बदलाव ला सकें और आत्मनिर्भर बन सके। यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि की 50% राशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा, वहीं शेष 50% राशि का भुगतान महिलाओं को करना होगा, अर्थात महिलाएं स्वरोजगार से प्राप्त आय से शेष सहायता राशि का भुगतान करेंगी।

इस योजना को लॉन्च करने का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। सरकार द्वारा इस योजना के तहत 35 वर्ष से अधिक उम्र की विधवा, तलाकशुदा, परित्यकता और अविवाहित महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। वहीं राज्य सरकार द्वारा भी योजना के अंतर्गत राज्य की 3,50,000 महिलाओं को लाभ देने की योजना बनाई जा रही है। कृषि, भेड़ बकरी पालन योजना, कुकुट उद्योग, मछली पालन उद्योग और पशुपालन क्षेत्र में रोजगार स्थापना के लिए महिलाएं सहायता राशि प्राप्त कर सकती है, इसके अतिरिक्त स्वयं के रोजगार को भी योजना के तहत शामिल किया गया है।

एकल महिला स्वरोजगार योजना के क्या लाभ है

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को कई सारे लाभ प्रदान किए जाएंगे जिसका विवरण निम्नलिखित है-

  • एकल महिला स्वरोजगार योजना केंद्र सरकार की योजना है जिसके तहत बेसहारा महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ₹100000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • योजना के तहत एकल महिलाएं जैसे कि  विधवा, तलाकशुदा, परित्यकता और अविवाहित महिलाएं सहायता राशि के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना के तहत एक लाख में से ₹50,000 का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा तथा शेष 50,000 रुपए का भुगतान महिलाओं को रोजगार से प्राप्त आय के माध्यम से करना होगा।
  • सहायता राशि प्राप्त करके महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर सकती है और अपना जीवन स्तर सुधार कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए पात्रता

  • Ekal Mahila Swarojgar Yojana के लिए 35 वर्ष से 45 वर्ष के बीच की आयु की महिलाएं ही आवेदन करने के पात्र है।
  • विधवा, तलाकशुदा, पटित्यक्ता और अविवाहित महिलाओं को एकल स्वरोजगार योजना का लाभ मिलेगा।
  • गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं योजना के तहत आवेदन करने की पात्र होंगी।
  • महिलाओं के पास इसके लिए सभी जरूरी दस्तावेज होने अनिवार्य है।
  • महिला का स्वयं का बैंक अकाउंट होना चाहिए जो उनके आधार खाते से लिंक होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 50 लाख तक का लोन

एकल महिला स्वरोजगार योजना 2024 में आवेदन कैसे करें?

अगर आप एकल महिला स्वरोजगार योजना 2024 के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि अभी राज्य सरकार द्वारा इस योजना को लॉन्च करने की घोषणा ही की गई है, योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है और ना ही आवेदन संबंधी कोई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही सरकार आवेदन संबंधी जानकारी सार्वजनिक करेगी, इसके बाद लाभार्थी योजना के तहत आवेदन कर पाएंगे। तो अभी आपको योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ समय तक इंतजार करना होगा।

PM Kaushal Vikas Yojana Training & Certificate

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon