Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2024 : मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना से 12वीं पास छात्राओं को मिलेगा ₹15000 की छात्रवृत्ति, ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2024 : बिहार सरकार के द्वारा साक्षरता दर को बढ़ाने के उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्राओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना है। इस योजना के तहत बिहार सरकार के द्वारा राज्य के सभी योग्य छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले छात्राओं को अधिकतम ₹15000 का लाभ प्रदान किया जायेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार राज्य की रहने वाली छात्राएं जो सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं प्रोत्साहन राशि को प्राप्त करना चाहती है उन्हें मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगर आपको आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है तो आगे हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना क्या है, इसके लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। कृपया आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2024

बिहार सरकार द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को ₹15000 का प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा जबकि 12वीं कक्षा में द्वितीय स्थान से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को 10,000 रूपये का प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगा। 

Join Our WhatsApp Group!

बता दे कि इस योजना में केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं को ही प्रोत्साहन राशि दिया जाता है जो कक्षा 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होती है। इस योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा जो प्रोत्साहन राशि दी जाती है वह सीधे बालिकाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।

Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2024 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना
किसने शुरू कियाबिहार सरकार के द्वारा
लाभार्थी बिहार राज्य की छात्राएं
लाभ 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण होने पर ₹15000 और द्वितीय स्थान से उत्तीर्ण होने पर ₹10000 मिलेगा 
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना को शुरू करने का उद्देश्य 

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त के लिए प्रोत्साहित करना है जिसके लिए सरकार द्वारा इस योजना में राज्य की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को ₹15000 जबकि द्वितीय स्थान से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को ₹10000 दिया जाता है। इस योजना के संचालन से बिहार राज्य की बालिकाएं 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित होंगी।

मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के लाभ एवं विशेषताएं  

  • मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का संचालन बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया जा रहा है। 
  • इस योजना के तहत राज्य के इंटर पास छात्राओं को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दिया जाता है।
  • सरकार की तरफ से इस योजना में दिए जाने वाला प्रोत्साहन राशि छात्राओं को आवेदन करने के पश्चात मिलता है।
  • मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के तहत 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्राओं को ₹15000 तक का प्रोत्साहन राशि मिलता है। 
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राएं जो प्रथम स्थान से उत्तीर्ण होती है उन्हें ₹15000 जबकि द्वितीय स्थान से उत्तीर्ण होने वाले छात्राओं को ₹10000 का प्रोत्साहन राशि प्राप्त होता है।
  • इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य की लड़कियां उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित होगी और उनका भविष्य उज्जवल होगा।

मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2024 के लिए पात्रता

अगर आप बिहार मेधावृत्ति योजना के तहत आवेदन करने की इच्छुक हैं तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए –

  • मेधावृत्ति योजना का लाभ बिहार राज्य की उन छात्राओं को मिलेगा जो अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से होते है। 
  • सरकार द्वारा इस योजना में बिहार राज्य की छात्राओं को जो 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान से उत्तीर्ण होती है उन्हें केवल लाभ दिया जाता है। 
  • मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक बालिका का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरुरी होता है। 
  • इसके अलावा इस योजना का लाभ बिहार राज्य की मूल निवासी छात्राओं को दिया जाएगा।

Mukhyamantri Medhavriti Yojana के लिए दस्तावेज

बिहार राज्य की ऐसी बालिकाएं जो मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहती हैं उनके पास यह सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए –

  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • 12वीं का मार्कशीट 
  • बैंक पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 

मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार राज्य के ऐसी इच्छुक छात्राएं जो बिहार मुख्यमंत्री माधवृति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहती है वह नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • Mukhyamantri Medhavriti Yojana Online Apply करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक पोर्ट पर जाना होगा। 
  • आधिकारिक पोर्टल के मुख्य पेज पर जाने के बाद पेज को स्क्रोल कर नीचे जाना है यहां आपको Student Click Here to Apply का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना है। 
  • इसके पश्चात अगले विकल्प में आपको इस योजना से जुड़े सभी दिशा निर्देश देखने को मिलेंगे जिसको पढ़ना है और फिर कंटिन्यू पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके पश्चात आपके सामने मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसको भर लेना है। 
  • सभी जानकारी को भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है और अंत में सबमिट करना है।
  • सबमिट करने के साथ ही मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

Tata Pankh Scholarship 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment