Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2024: सरकार व्यवसाय शुरू हेतु दे रही है सहायता राशि, यहां से करें आवेदन !

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2024: केंद्र सरकार एंव राज्य सरकार देश के युवाओ के युवाओ को रोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ की शुरुआत करती है, ताकि शिक्षित युवाओ को बेरोजगारी का सामना ना करना पड़े और वह अपना जीवन आसानी से बिता सके, इसी क्रम मे झारखंड सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओ के लिए एक नई योजना की शुरुवात की है, जिसका नाम Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओ को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान करने वाली है, जिससे वह आसानी से अपने लिए छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकते है।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य के ऐसे बेरोजगार नागरिक जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते है, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह नही कर पा रहे है, उन्हे इस योजना के माध्यम से स्वरोजगार के लिए सहायता राशि मिल सकती है, जिससे वह बड़ी ही आसनी से अपना रोजगार स्थापित कर सकते है, आज के इस आर्टिकल मे हम आपको Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है जैसे – उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन करने की प्रक्रिया इन सभी जानकारी की मदद से आपको इस योजना मे आवेदन कर स्वरोजगार स्थापित करने मे काफी आसानी होगी इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। 

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2024

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओ को खुद का व्यवसाय शुरू करवाने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है, इस योजना का लाभ राज्य के ग्रामीण और शहरी इलाको के सभी बेरोजगार लोगो को दिया जाएगा, सरकार इस योजना के माध्यम से नागरिकों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 25 लाख रुपए तक का लोन दे रही है, यदि लाभार्थी अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 50000 रुपए तक का लोन लेता है तो इसके लिए उसे किसी गारंटी की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। 

इसके अलावा Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के तहत सरकार द्वारा 40% या 5 लाख रुपए तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी, इस योजना का लाभ केवल राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग, दिव्यंग्जनों और सखी मण्डल की महिलाओ को ही दिया जाएगा इस योजना के तहत सरकार लाभार्थियो को वाहन लेने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2024 Overview

योजना का नाम Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2024
किसने शुरू की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने
लाभार्थी राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यंग्जनों और सखी मण्डल की औरते 
राज्य झारखंड
लोन की राशि 25 लाख रुपए तक 
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन 

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2024 का उद्देश्य 

झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के उन नागरिकों को स्वरोजगार के लिए लोन प्रदान करना है, जो वास्तव मे अपनी ज़िंदगी मे कुछ करना चाहते है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमन्द नागरिकों को लोन प्रदान कराया जाएगा जिसका उपयोग वह अपने लिए स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कर सकते है। 

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के लाभ और विशेषताएं 

1. इस योजना के तहत झारखंड सरकार राज्य के बेरोजगार नागरिकों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए लोन राशि प्रदान करेगी। 

2. इस योजना के माध्यम से नागरिकों को रोजगार स्थापित करने के लिए 25 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाएगा। 

3. यदि कोई नागरिक इस योजना से 50000 रुपए का लोन लेता है, तो इसके लिए उए किसी प्रकार की कोई गारंटी देने की आवश्यकता नही है। 

4. इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यंग्जनों और सखी मण्डल की औरतों को दिया जाएगा। 

5. इस योजना के तहत सरकार द्वारा 40% या 5 लाख रुपए तक की सब्सिडी राशि भी प्रदान की जाएगी। 

6. इस योजना के तहत नागरिकों को वाहन लेने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। 

7. इस योजना का लाभ उठाकर नागरिक आत्मनिर्भर बन पाएंगे, एंव उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार आएगा। 

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के लिए पात्रता 

1. इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य के निवासी को ही दिया जाएगा। 

2. इस योजना के तहत आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

3. इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। 

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

इस योजना मे आवेदन करने वाले आवेदन के पास यह सभी जरूरी दस्तावेज़ होने आवश्यक है। 

1. आधार कार्ड 

2. निवास प्रमाण पत्र 

3. आय प्रमाण पत्र 

4. जन्म प्रमाण पत्र 

5. राशन कार्ड 

6. बैंक खाता पासबूक 

7. मोबाइल नंबर 

8. पासपोर्ट साइज़ फोटो 

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana मे आवेदन कैसे करें?

यदि आपने अभी तक इस योजना मे आवेदन नही किया है, तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके इसमे आसानी से आवेदन कर सकते है। 

1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से संबधित कार्यालय मे जाना होगा। 

2. ध्यान रहे आपको अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी कार्यालय मे ले जाना है। 

3. अब आपको कार्यालय मे किसी कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। 

4. इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म मे मांगी जाने वाली समस्त जानकारी भरनी है, और उसमे अपने सभी दस्तावेजो की फोटोकॉपी सलग्न करनी है। 

5. अब आपको आवेदन फॉर्म को उसी कार्यालय मे जमा करवा देना है। 


इस प्रकार आप Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2024 योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

PM Home Loan Subsidy Yojana

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

Krishi Udan Yojana

Swarna Jayanti Gram Swarozgar Yojana

PM Fasal Bima Yojana

प्रधानमंत्री रोजगार योजना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon