Rajasthan RTE School Admission 2024-25: आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, यहां जाने आवेदन करने की प्रक्रिया !

Rajasthan RTE School Admission 2024-25: RTE राजस्थान एडमिशन 2024-25 के अंतर्गत राजस्थान मे निम्न वर्ग के बच्चो को प्राइवेट स्कूल मे एडमिशन दिया जाता है, और इस योजना से गरीब वर्ग के बच्चे भी प्राइवेट स्कूल मे एडमिशन ले सकते है। इस योजना के माध्यम से प्राइवेट स्कूल मे गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चो के लिए 25% सीटे आरक्षित की जाती है, जिसके लिए राजस्थान मे आवेदन शुरू किए जा चुके है। यदि आप भी अपने बच्चो को साल 2024-25 मे RTE के अंतर्गत प्राइवेट स्कूल मे एडमिशन दिलाना चाहते है, तो आपको इसमे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 

Rajasthan RTE School Admission 2024-25
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य के जो भी बच्चे जो अपना स्कूल शुरू करने जा रहे है वह rajpsp.nic.in Online Portal के माध्यम से इसमे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। और आज के इस आर्टिकल मे हम आपको ‘Rajasthan RTE School Admission 2024-25’ के बारे मे विस्तार से जानकारी देने वाले है, जिसकी मदद से आप आसानी से अपना या अपने बच्चो का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है –

RTE एडमिशन के बारे मे जानकारी 

आर्टिकल का नामRTE Admission Rajasthan 2024-25
राज्यराजस्थान
उद्देश्यराज्य में शिक्षा दर बढ़ाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशल वेबसाइटrajpsp.nic.in

Rajasthan RTE School Admission 2024-25: का उद्देश्य

राजस्थान राज्य मे पहली बार साल 2010 मे मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार लागू हुआ था, यह अधिनियम राज्य मे 14 वर्ष से कम आयु के बच्चो का नि:शुल्क शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए किया गया था। इसमे छात्रो को कक्षा 8 तक अनिवार्य शिक्षा दी जाती है, यह एक लाभकारी योजना है जिसके जरिए राज्य मे शिक्षा के स्तर को बढ़ावा मिला है। 

Rajasthan RTE School Admission 2024-25: आवेदन करने की आयु सीमा 

1. 3+ पूर्व प्राथमिक के लिए: 3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष से कम 

2. 4+ पूर्व प्राथमिक के लिए: 3 वर्ष 6 महीने से अधिक लेकिन 5 वर्ष से कम 

3. 5+ पूर्व प्राथमिक के लिए: 4 वर्ष 6 महीने से अधिक लेकिन 6 वर्ष से कम 

4. प्रथम के लिए: 5 वर्ष से अधिक लेकिन 7 वर्ष से कम 

Rajasthan RTE School Admission 2024-25: एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज़/पात्रता 

राजस्थान RTE के तहत एडमिशन लेने के लिए आवेदक के पास यह सभी दस्तावेज़ और पात्रताएं होनी जरूरी है –

1. आवेदक राजस्थान राज्य का निवासी होना चाहिए। 

2. बच्चे के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नही होनी चाहिए। 

3. बच्चे का आधार कार्ड

4. जन्म प्रमाण पत्र 

5. निवास प्रमाण पत्र (बच्चे/माता-पिता)

6. जाति प्रमाण पत्र 

7. आय प्रमाण पत्र 

8. बच्चे के परिवार का BPL कार्ड 

9. मोबाइल नंबर और पासपोर्ट फोटो 

इन सभी दस्तावेजो से आप अपने बच्चे का एडमिशन RTE के तहत प्राइवेट स्कूल मे करवा सकते है। 

Rajasthan RTE School Admission 2024-25: के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें 

यदि आप भी अपने बच्चे का RTE के अंतर्गत एडमिशन करवाना चाहते है तो आपको इसमे रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और रजिस्ट्रेशन के बाद इसकी लिस्ट आएगी जिसमे यदि आपके बच्चे का नाम हुआ तो उसका एडमिशन प्राइवेट स्कूल मे किया जाएगा रजिस्ट्रेशन के लिए आपको नीचे दी प्रक्रिया का पालन करना होगा 

1. सर्वप्रथम आपको राजस्थान डिपार्टमेन्ट स्कूल ऑफ एजुकेशन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://rte.raj.nic.in/ पर जाना होगा। 

2. अब आपको वेबसाइट के होम पेज़ पर छात्र ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है। 

3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमे उम्मीदवार का पंजीकरण करना होगा। 

4. पंजीकरण करने के बाद आपको ‘ऑनलाइन आवेदन’ पर क्लिक करना होगा।    

5. इसके बाद आपके सामने इसका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको मांगी जाने वाली जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी। 

6. इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म मे अपने सभी दस्तावेजो को अपलोड करना होगा। 

7. अंत मे आपको आवेदन फॉर्म को ‘सबमिट’ कर देना है। 

इन चरणों का पालन करके आप इसमे रजिस्ट्रेशन कर सकते है। 

Rajasthan RTE School Admission 2024-25: स्कूल लिस्ट कैसे देखें 

आवेदन करने के बाद जैसे ही इसकी स्कूल सूची जारी होती है, आप इस प्रक्रिया का पालन करके यह देख सकते है की आपके क्षेत्र की किस स्कूल मे बच्चा पढ़ने जाएगा –

1. सबसे पहले आपको इसकी वेबसाइट पर जाना होगा। 

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ‘स्कूल विवरण’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज़ खुल जाएगा। 

4. जिसमे आपको अपना जिले, ब्लॉक, पंचायत और गाँव/शहर का चयन करके ‘सबमिट’ के बटन पर क्लिक कर देना है। 

5. क्लिक करते ही आपके सामने स्कूल सूची आ जाएगी।  

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon