UP Anti Bhu Mafia Portal 2024 : जमीन पर अवैध कब्जे का यहाँ कराये शिकायत दर्ज, देखें पूरा प्रोसेस

UP Anti Bhu Mafia Portal 2024 : उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल को लांच किया गया है। जिसमे उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले आम नागरिक अपने जमीन पर होने वाले अवैध कब्जे का शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने पर संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र ही इस पर कार्य किया जाएगा। 

UP Anti Bhu Mafia Portal
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश राज्य के वे सारे उम्मीदवार जिनके भूमि अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है वह अपना निवारण पाने हेतु एंटी भू माफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको UP Anti Bhu Mafia Portal क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य और शिकायत दर्ज कैसे करे इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

UP Anti Bhu Mafia Portal क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा भू माफियाओं को नियंत्रण में लाने के लिए एंटी भू माफिया पोर्टल की शुरूआत की गई है। इस पोर्टल में उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले आम जनता ऑनलाइन तरीके से अतिक्रमण या अवैध कब्जों का शिकायत दर्ज कर सकेंगे। आमतौर पर पाया जाता है कि आम जनता भू माफियाओं के डर से जमीन पर होने वाले अवैध कब्जों का शिकायत दर्ज कर नहीं पाते हैं जिस वजह से खून पसीने से इकट्ठा कर कमाई गयी संपत्ति हाथों से निकल जाती है। 

Join Our WhatsApp Group!

इसके अलावा भू माफियाओं के द्वारा सरकारी संपत्तियों पर भी अवैध तरीके से कब्जा किया जाता है इन्हीं गैर कानूनी कार्यों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा एंटी भू माफिया पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के आम नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना शिकायत दर्ज कर सकते हैं जिससे संबंधित विभाग द्वारा इसके खिलाफ कार्यवाही किया जा सके।

एंटी भू माफिया पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य 

जैसा की आप सभी जानते हैं कई बार जमीन पर होने वाले अवैध कब्जे का शिकायत दर्ज किया जाता है यानी की भू माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट होने के बाद भी संबंधित विभाग के द्वारा समय पर कार्यवाही नहीं किया जाता है या फिर भू माफियाओं की पहुंच इतनी ज्यादा होती है कि संबंधित अधिकारियों के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जाता हैं।

संबंधित विभाग के द्वारा शिकायत पर कार्य न करने के कारण आम लोगों के समस्याओं का हल नहीं निकल पाता है। इससे भू माफियाओं के अवैध कार्यों को और अधिक बढ़ावा मिलता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा एंटी भू माफिया पोर्टल का शुरूआत किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य के आम नागरिक अपने शिकायत को दर्ज कर सकेंगे। 

निष्ठा विद्युत मित्र योजना

रोजगार संगम भत्ता योजना

UP Anti Bhu Mafia Portal के लाभ

  • एंटी भू माफिया पोर्टल पर उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी लोग आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
  • इस पोर्टल में शिकायत दर्ज करने के पश्चात आम नागरिकों को संबंधित विभाग में जाकर शिकायत दर्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 
  • एंटी भू माफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के कुछ ही समय में समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
  • UP Anti Bhu Mafia Portal में शिकायत दर्ज करने के अलावा वीडियो को भी अपलोड किया जाता है। 
  • उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा हर तहसील और हर मंडल में भू माफियाओं ट्रांसपोर्ट का निमार्ण किया गया है।
  • पोर्टल में शिकायत दर्ज होने पर 24 घंटे में आपकी समस्या का समाधान निकलने पर कार्य किया जाएगा। 
  • इस पोर्टल के शुरुआत से राज्य में भू माफियाओं के द्वारा किए जा रहे अवैध कार्यों में कमी आएगा।

एंटी भू माफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज कैसे करें?

दोस्तों यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले निवासी हैं और आप एंटी भू माफिया पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आप नीचे बताएं गए स्टेप को फॉलो करे –

  • UP Anti Bhu Mafia Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट https://jansunwai.up.nic.in/ पर जाना है। 
  • आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद आपको पंजीकरण पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा यहाँ आपको मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, कैप्चा कोड को दर्ज करना है फिर ओटीपी वेरीफिकेशन करना है। 
  • इसके पश्चात आपके सामने आपके सामने उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपको अपनी जानकारी को दर्ज करना है।
  • इसके अलावा भू माफिया के खिलाफ भी जानकारी दर्ज करना है और फिर अंत में आपको सबमिट  करना है।
  • सबमिट करने के साथ ही उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल पर आपका रजिस्ट्रेशन जमा हो जाएगा।
  • इसके बाद आपको इसका स्लिप और रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसके इस्तेमाल से आप आगे चलकर अपने शिकायत की स्थिति चेक कर सकते हैं।

Kanya Utthan Yojana

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment