Bihar Free Laptop Yojana 2024 : बिहार सरकार छात्रों को दे रही ₹25000 की सहायता राशि, ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

Bihar Free Laptop Yojana

Bihar Free Laptop Yojana 2024 : बिहार राज्य सरकार ने 12वीं पास और कॉलेज में पढ़ाई कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बिहार फ्री लैपटॉप योजना को शुरू किया गया है। योजना के तहत सरकार आर्थिक से कमजोर वर्ग के ऐसे छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए सहायता राशि देगी जो लैपटॉप खरीदने में असमर्थ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यह योजना छात्रों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए लॉन्च की गई है ताकि छात्र लैपटॉप के माध्यम से उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त सके। इस योजना के तहत सरकार द्वारा 30 लाख छात्रों को लैपटॉप वितरण किया जाएगा। योजना की अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें।

बिहार फ्री लैपटॉप योजना क्या है?

बिहार फ्री लैपटॉप योजना बिहार राज्य सरकार द्वारा जारी की गई है जिसके तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार के बच्चों को लैपटॉप वितरण किया जाएगा ताकि लैपटॉप से उनके लिए पढ़ाई करना आसान हो जाए और उनकी पढ़ाई का कोई नुकसान ना हो। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को फ्री में लैपटॉप वितरण करके डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। इस योजना के तहत सरकार 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्रों को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिससे वे लैपटॉप खरीद सकेंगे।

Join Our WhatsApp Group!

बिहार लैपटॉप वितरण योजना के क्या लाभ है

लैपटॉप वितरण योजना के तहत छात्रों को कई सारे लाभ मिलेंगे, जैसे कि –

  • योजना के तहत बिहार सरकार 12वीं पास युवाओं को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिसके माध्यम से छात्र अपने लिए लैपटॉप खरीद पाएंगे।
  • इस योजना का लाभ राज्य के ऐसे परिवार के बच्चों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण लैपटॉप खरीदने में असमर्थ है।
  • Bihar Free Laptop Yojana का लाभ लेकर छात्रों के लिए शिक्षा प्राप्त करना आसान हो जाएगा।
  • 12वीं कक्षा में 75% अंक पाने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र योजना का लाभ ले पाएंगे।
  • सामान्य वर्ग के वे छात्र जो 12वीं में 85% अंक लाकर उत्तीर्ण होंगे, वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • करीब 30 लाख से अधिक छात्रों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

बिहार फ्री लैपटॉप योजना के लिए पात्रता क्या है

बिहार लैपटॉप वितरण योजना 2024 का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को इन सभी शर्तों को मानना आवश्यक है –

  • केवल बिहार राज्य का मूल छात्र ही योजना का लाभ ले सकता है।
  • लैपटॉप वितरण योजना के लिए 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को 75% अंक से पास होना जरूरी है।
  • वहीं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को 85% अंक से उत्तीर्ण होना होगा।
  • केवल सरकारी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी योजना का लाभ लेने के पात्र है।
  • इसके लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक का 6 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Bihar Free Laptop Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

बिहार सरकार द्वारा संचालित मुफ्त लैपटॉप योजना के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • 12वीं की मार्कशीट
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

इसे भी पढ़ें:

बिहार फ्री लैपटॉप योजना 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

बिहार राज्य के ऐसे इच्छुक छात्र जो बिहार लैपटॉप वितरण योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें –

  • Bihar Free Laptop Yojana Online Registration करने के लिए सबसे पहले आप बिहार सरकार शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कीजिए।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको New Applicant Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपको पूछे गए सभी जानकारी को भर देना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको दिए गए रजिस्टर के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको Login के विकल्प पर डिटेल्स भर कर लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको बिहार फ्री लैपटॉप योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने योजना का फॉर्म खुलकर आ जाएगा। यहां आपको इस आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यान से भर लेना है।
  • इसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको आवेदन सबमिट कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से बिहार फ्री लैपटॉप योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

Bihar Niji Nalkup Yojana

MP Free Laptop Yojana

Laptop Sahay Yojana

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment